लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: अमित शाह ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का लगाया आरोप, कहा-BJP ने विकास को बनाया है मुद्दा

By भाषा | Updated: December 5, 2018 13:28 IST

राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हम एक रचनात्मक, एक सकारात्मक एजेंडे को पूरे चुनाव में लेकर गए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।’’ 

Open in App

राजस्थान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जाहिर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। 

राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हम एक रचनात्मक, एक सकारात्मक एजेंडे को पूरे चुनाव में लेकर गए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।’’ 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से 2019 में मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने परंपरागत तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया। जातिवाद के मुद्दों को उभारने का प्रयास किया, परिवारवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया और तुष्टिकरण की नीति को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया। वहीं हमने राजस्थान का भविष्य, राजस्थान का विकास और गरीबों का कल्याण .... इन तीन मुद्दों पर विकास को आगे ले जाने का प्रयास किया है। मुझे लगता है कि हमारे मुद्दों को उसी जनता ने स्वीकारा है जो कांग्रेस के तीनों मुद्दों को नकार चुकी है।’’ 

शाह ने कहा, हमने पूरे प्रचार में "विकास की राजनीति" को मुख्य मुद्दा बनाया है और उसको एक अच्छा जनप्रतिसाद लोगों की ओर से मिला है। कांग्रेस की स्थिति नेता तय कर पाने तक भी नहीं पहुंची है। हर जिले में एक-एक व्यक्ति अपने आप को मुख्यमंत्री बताकर जनता के वोट बटोरने का काम कर रहा है। लेकिन जनता जानती है कि कांग्रेस में न नेता है, न नीति है न सिद्धांत है। कांग्रेस ने यहां जाति व धर्म की राजनीति को भी आगे बढाया। 

बुलंदशहर में हिंसा की घटना संबंधी एक सवाल पर शाह ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मुख्यमंत्री ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। मैं नहीं मानता कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राजनीतिक रंग देना उचित है।’’ 

कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी पहले यह स्पष्ट करे कि उसके नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के सेनाध्यक्ष को गले लगाया। वह राहुल गांधी की सूचना पर गए थे या नहीं। सिद्धू ने स्पष्ट कहा है कि मेरा कप्तान राहुल गांधी है और मेरे कप्तान की सूचना पर मैं पाकिस्तान गया।’’ 

शाह ने बताया कि इस चुनाव प्रचार में भाजपा ने राज्य में 222 बड़ी जनसभाएं कीं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 सभाएं शामिल हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप