लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः जमींदारा पार्टी ने चार प्रत्याशी किए घोषित, BJP को लगा इस वजह से झटका

By अनुभा जैन | Updated: October 30, 2018 18:54 IST

पार्टी ने श्रीगंगानगर से विधायक कामिनी जिंदल को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि कामिनी भाजपा से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Open in App

जमींदारा और आम आदमी पार्टी में वार्ता विफल होने के बाद दोनों पार्टियों ने बिना किसी गठबंधन के आगामी चुनाव मैदान में स्वतंत्र रूप से उतरने का निश्चय किया है। इसके साथ ही जमींदारा पार्टी ने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 

पार्टी ने श्रीगंगानगर से विधायक कामिनी जिंदल को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि कामिनी भाजपा से चुनाव नहीं लड़ेंगी। श्रीगंगानगर से कामिनी जिंदल, पीलीबंगा से नेहा मेघवाल, रायसिंहनगर से राजेश सीकरवाल व लूणकरणसर से हरबक्श कौर बराड़ प्रत्याशी होंगे।

उल्लेखनीय है कि विधायक कामिनी जिंदल राज्यसभा चुनाव के बाद से भाजपा के कार्यक्रमों व मीटिंगों में नजर आ रही थीं। इससे अंदेशा जताया जा रहा था कि भाजपा भी विधायक कामिनी को श्रीगंगानगर शहर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस चुनाव में जमींदारा पार्टी अपने बूते स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें, अभी हाल ही आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जयपुर के रामलीला मैदान में आने वाले राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिये आप का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया था। पार्टी ने घोषणा की थी कि आप पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर बिना किसी गठजोड़ के चुनाव लड़ेगी। 

केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों के शासनकाल में किसानों की स्थिति एक जैसी दयनीय रही है। दोनों पार्टियों ने पांच वर्ष के अंतराल पर अपनी अपनी सरकार बनाई जिससे जनता के पास कोई अन्य विकल्प नहीं रहा। पर दिल्ली में आप पार्टी ने इस परंपरा को बदल सरकार बनायी। 

‘बदली है दिल्ली अब बदलेंगे राजस्थान’ के नारे के साथ जारी इस घोषणा पत्र में दिल्ली की तरह राजस्थान में बदलाव के लिये कई अहम वादे किये गये हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जो काम किये हैं उनकी देश विदेश में सराहना हो रही है। वैसा ही बदलाव अब राजस्थान में लाया जायेगा।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए