लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सभी केंद्रीय मंत्रियों की शानदार जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, नहीं खुला खाता

By भाषा | Updated: May 24, 2019 03:23 IST

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों के परिणाम बृहस्पतिवार रात तक घोषित कर दिए गए। राज्य की सभी सीटें राजग ने जीती हैं। इनमें से 24 सीटें भाजपा व एक उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाली सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने 481597 मतों से जीत दर्ज की है।जोधपुर की हॉट सीट पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वैभव गहलोत को 274440 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

 राजस्थान में एक बार फिर चुनावी समर में उतरे मोदी सरकार के सभी चारों केंद्रीय मंत्रियों ने शानदार जीत दर्ज की है। इन चार मंत्रियों में बीकानेर सीट से अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली से पीपी चौधरी एवं जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम शामिल हैं। जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। मेघवाल ने 264081 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और मौसेरे भाई कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि 2004 में भाजपा ने इस सीट पर अभिनेता धर्मेंद्र को उतारा था और वह जीते। इसके बाद 2009 और 2014 में यहां से अर्जुनराम मेघवाल जीते। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की इंजीनियर शंकर पन्नू को 308079 मतों से हराया था। वहीं जोधपुर की हॉट सीट पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वैभव गहलोत को 274440 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव का यह पहला चुनाव था और इस चुनाव को गहलोत के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा था। मोदी सरकार में कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री रहे शेखावत ने 2014 का चुनाव 4,10,051 मतों के अंतर से जीता था। जयपुर ग्रामीण सीट पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने ओलंपियन एवं विधायक कृष्णा पूनिया को 393171 मतों के अंतर से पराजित किया।

राठौड़ ने 2014 का लोकसभा चुनाव 3,32,896 मतों के अंतर से जीता था। पाली सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने 481597 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बद्री जाखड़ को हराया। 2014 का चुनाव चौधरी ने 399039 मतों से जीता था। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने मोदी सरकार में मंत्री रहे राज्य के पांच में से चार सांसदों को इस बार के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा था। भाजपा ने उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री सीआर चौधरी को टिकट नहीं दिया। पार्टी ने नागौर की सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल को दी जो भी जीत गए। 

राजस्थान के रण में ये रहे 25 विजेता

राज्य की 25 लोकसभा सीटों के विजेता व उनकी जीत का अंतर इस प्रकार रहा।

अजमेर सीट : भाजपा के भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रिजु झुनझुनवाला को 416424 मतों से हराया। चौधरी को 815076 वोट व झुनझुनवाला को 398652 वोट मिले।

अलवर सीट: भाजपा के बालकनाथ ने कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को 329971 मतों से हराया। बालकनाथ को 760201 वोट व सिंह को 430230 वोट मिले।

बांसवाड़ा सीट : भाजपा के कनकमल कटारा ने कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को 305464 मतों से हराया। कटारा को 711709 वोट व भगोरा को 406245 वोट मिले।

बाड़मेर जैसलमेर सीट : भाजपा के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को 323808 मतों से हराया। चौधरी को 846526 वोट व सिंह को 522718 वोट मिले।

भरतपुर सीट : भाजपा की रंजीता कोली ने कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को 318399 मतों से हराया। कोली को 707992 वोट व कुमार को 389593 वोट मिले।

भीलवाड़ा सीट : भाजपा के सुभाष चंद्र बहेड़िया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 612000 मतों से हराया। बहेड़िया को 938160 वोट व शर्मा को 326160 वोट मिले।

बीकानेर सीट : भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल को 264081 मतों से हराया। अर्जुनराम को 657743 वोट व मदनगोपाल को 393662 वोट मिले।

चित्तौड़गढ़ सीट : भाजपा के चंद्र प्रकाश जोशी ने कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 576247 मतों से हराया। जोशी को 982942 वोट व शेखावत को 406695 वोट मिले।

चुरू सीट : भाजपा के राहुल कस्वां ने कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 334402 मतों से हराया। कस्वां को 792999 वोट व मंडेलिया को 458597 वोट मिले।

दौसा सीट: भाजपा की जसकौर मीणा ने कांग्रेस की सविता मीणा को 78444 मतों से हराया। जसकौर को 548733 वोट व सविता को 470289 वोट मिले।

गंगानगर सीट : भाजपा के निहाल चंद मेघवाल ने कांग्रेस के भरतराम को 406978 मतों से हराया। निहाल चंद को 897177 वोट व भरतराम को 490199 वोट मिले।

जयपुर सीट : भाजपा के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को 430626 मतों से हराया। बोहरा को 924065 वोट व खंडेलवाल को 493439 वोट मिले।

जयपुर ग्रामीण सीट : भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 393171 मतों से हराया। राठौड़ को 820132 वोट व पूनिया को 426961 वोट मिले।

जालोर सीट : भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 261110 मतों से हराया। पटेल को 772833 वोट व देवासी को 511723 वोट मिले।

झालवाड़-बारां सीट : भाजपा के दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 453928 मतों से हराया। सिंह को 887400 वोट व शर्मा को 433472 वोट मिले।

झुंझुनू सीट : भाजपा के नरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के श्रवण कुमार को 302547 मतों से हराया। नरेंद्र कुमार को 738163 वोट व श्रवण कुमार को 435616 वोट मिले।

जोधपुर सीट : भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के वैभव गहलोत को 274440 मतों से हराया। शेखावत को 788888 वोट व गहलोत को 514448 वोट मिले।

पाली सीट : भाजपा के पी पी चौधरी ने कांग्रेस के बद्री जाखड़ को 481597 मतों से हराया। चौधरी को 900149 वोट व जाखड़ को 418552 वोट मिले।

राजसमंद सीट : भाजपा की दीया कुमारी ने कांग्रेस के देवकीनंदन काका को 551916 मतों से हराया। दीया को 863039 वोट व देवकीनंदन को 311123 वोट मिले।

सीकर सीट : भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस के सुभाष महरिया को 297156 मतों से हराया। सुमेधानंद को 772104 वोट व महरिया को 474948 वोट मिले।

टोंक सवाई माधोपुर: भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस के नमोनारायण को 111291 मतों से हराया। जौनपुरिया को 644319 वोट व नमोनारायण मीणा को 533028 वोट मिले।

उदयपुर सीट : भाजपा के अर्जुनलाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को 437914 मतों से हराया। अर्जुनलाल को 871548 वोट व रघुवीर सिंह को 433634 वोट मिले।

करौली धौलपुर : भाजपा के मनोज राजोरिया ने कांग्रेस के संजय कुमार को 97682 मतों से हराया। राजोरिया को 526443 वोट व संजय कुमार को 428761 वोट मिले।

कोटा सीट : भाजपा के ओम बिड़ला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 279677 मतों से हराया। बिड़ला को 800051 वोट व मीणा को 520374 वोट मिले।

नागौर सीट : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को 181260 मतों से हराया। बेनीवाल को 660051 वोट व मिर्धा को 478791 वोट मिले।

टॅग्स :राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील