लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Election Result 2023: अपनी हार पर हैरान हुए अशोक गहलोत, कही दिल की बात

By अंजली चौहान | Updated: December 3, 2023 17:48 IST

अशोक गहलोत ने हार के बाद भाजपा को बधाई दी साथ ही अपनी हार स्वीकार की।

Open in App

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में वोटों की गिनती के साथ ही बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। अशोक गहलोत की नेतृत्व वाली कांग्रेस राजस्थान में हार गई है वहीं, पार्टी को करारी शिकश्त झेलनी पड़ी। हार का सामना करते हुए अशोक गहलोत ने पूरे परिणाम आने से पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर दिया है।

आज शाम अशोक गहलोत राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का इस्तीफा पेश करेंगे। इस्तीफे से पहले अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए अपने दिल की बात कही और कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं लोगों का जनादेश स्वीकार करूंगा और मैं भावी सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे...परिणाम चौंकाने वाले हैं।..."

वहीं, इससे पहले गहलोत ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया जो बेहद भावुक रहा। 

गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। ओपीएस, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, "मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।"

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023Rajasthan Congressराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर