लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: October 26, 2023 21:51 IST

भाजपा ने बुधवार को चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देEC ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भेजा प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी कियाभारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चुनाव आयोग को एक कांग्रेस नेता की शिकायत की थीसाथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

नई दिल्ली: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा ने बुधवार को चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अपने निवेदन में, भगवा पार्टी ने कहा कि गांधी ने 20 अक्टूबर को दौसा में एक सार्वजनिक बैठक में कहा था कि उन्होंने टीवी पर देखा कि जब एक मंदिर में मोदी द्वारा किए गए दान का एक लिफाफा खोला गया, तो उसमें केवल 21 रुपये थे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह खबर देखी और पता नहीं दावा सच है या नहीं।

इसके बाद उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जनता को 'लिफाफे' दिखाए जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद उनमें कुछ नहीं मिलता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने अपनी शिकायत में उनकी टिप्पणी का एक वीडियो भी शामिल किया है। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावप्रियंका गांधीचुनाव आयोगBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?