लाइव न्यूज़ :

#Flashback: भैरोसिंह शेखावत की नजर में गठबंधन सरकार थी 'भीखू की घोड़ी'

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 3, 2018 07:39 IST

देश में उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले भैरोसिंह शेखावत राजस्थान के एकमात्र नेता हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1923 को हुआ था और 86 वर्ष की उम्र में 15 मई 2010 को उनका निधन हुआ।

Open in App

यह बात अलग है कि भाजपा को भी गठबंधन सरकारें बनानी पड़ीं, लेकिन गठबंधन सरकारों को लेकर भाजपा शुरू से ही असहज रही है। राजस्थान में भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता और तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत गठबंध सरकार की तुलना-भीखू की घोड़ी से करते थे।

वे अपने चुनावी भाषण में भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील तो करते ही, साथ ही गठबंधन सरकार को लेकर भीखू की घोड़ी की कहानी सुनाते थे। जो कि इस प्रकार थी...एक गांव में भीखू की घोड़ी थी, जिस पर कभी कोई तो कभी कोई सवार हो जाता। इससे न तो भीखू को और न ही घोड़ी को कोई फायदा हुआ, यही नहीं सवारी करने वालों को भी संतोष नहीं मिला। इसलिए वोट पूर्ण बहुमत के लिए देना, गठबंधन सरकार के लिए मतदान मत करना?

हालांकि, बाद में भाजपा भी गठबंधन सरकार का हिस्सा बनी। इसके बाद घाटोल विधानसभा क्षेत्र की चुनाव सभा को संबोधित करने आए भैरोसिंह शेखावत से जब पूछा गया कि- आजकल भीखू की घोड़ी कहां है? तो वे मुस्कुराए और आगे बढ़ गए।

देश में उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले भैरोसिंह शेखावत राजस्थान के एकमात्र नेता हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1923 को हुआ था और 86 वर्ष की उम्र में 15 मई 2010 को उनका निधन हुआ। वे 22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980, 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 और 4 दिसंबर 1993 से 1 दिसंबर 1998, तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। भैरोसिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 से  21 जुलाई 2007 तक देश के उपराष्ट्रपति रहे। 

इस वक्त राजस्थान विधानसभा चुनाव में यदि तीसरे मोर्चे को कामयाबी मिलती है तो राजस्थान में गठबंधन सरकार बन सकती है, क्योंकि तीसरा मोर्चा केवल उत्तरी राजस्थान में प्रभावी है, इसलिए तीसरे मोर्चे को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना कम ही है, अलबत्ता कांग्रेस या भाजपा जीत का शतक नहीं लगा पाए तो राजस्थान में गठबंधन सरकार बनेगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभैरों सिंह शेखावतराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज