लाइव न्यूज़ :

कलेक्टर के सामने बुजुर्ग महिला ने केरोसिन डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, 9 साल से बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से है परेशान

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 13, 2019 20:48 IST

राजस्थान के भरतपुर में एक बुजुर्ग महिला ने उस वक्त आत्मदाह करने की कोशिश की जब कलेक्टर जन सुनवाई कर रहे थे। पता चला है कि महिला कई अधिकारियों से बिजली कनेक्शन न मिल पाने की अपनी शिकायत कर चुकी है और शुक्रवार को उसने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के भरतपुर में कलेक्टर के सामने बुजुर्ग महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।महिला ने बताया कि वह पिछले नौ साल से बिजली का कनेक्शन पाने के लिए प्रयास कर रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी और विरोधियों ने जीना दूभर कर रखा है।

राजस्थान के भरतपुर जिले में कलेक्टर की जन सुनवाई के दौरान एक वृद्ध महिला ने अपने शरीर पर केरोसीन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला पिछले नौ सालों से बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाने के कारण परेशान थी। कलेक्टर की मौजूदगी में इस प्रकार की यह पहली घटना है।

भरपुर कलेक्टर डाॅ. आरुषि अजय मलिक और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की वजह से हादसा होते होते रह गया लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम से जन सुनवाई में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कलक्टर ने कुम्हेर थाना क्षेत्र निवासी महिला कमला देवी को अपने कार्यालय में बुलाकर सारी समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

महिला की जमीन पर स्टे के चलते उसे कनेक्शन नहीं मिल पा रहा। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों से वह अनेक बार मिल चुकी है लेकिन उसे कनेक्शन नहीं मिला, जबकि दूसरे पक्ष की जमीन पर स्टे होने के बावजूद धड़ल्ले से निर्माण आदि सभी कार्य हो गए।

महिला ने बताया कि वह पर्यटन मंत्री से मिलने भरतपुर मुख्यालय भी गई थी लेकिन उनसे भेंट नहीं हो सकी।

जन सुनवाई में जब स्टे के कारण कुछ कर पाने में कलेक्टर ने अपनी असमर्थता जाहिर की तो सुनवाई के बाद पीड़िता ने स्वयं पर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

पीड़िता ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते उसके विरोधियों ने उसका जीना दूभर कर रखा है, जिसके चलते महिला के परिवार के पांच लोग जहर खाकर आत्महत्या कर चुके हैं और उसकी गुहार जब किसी अधिकारी ने नहीं सुनी तो आज महिला ने कलक्टर की सुनवाई के दौरान यह कदम उठाया। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरभरतपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर