लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा को हटाने की मांग, सरपंचों और उप सरपंचों का जयपुर में महापड़ाव जारी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 6, 2022 14:08 IST

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई थी और वे चर्चा से संतुष्ट थे।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को उनकी वार्ता होगी।सरकार उनके साथ है और उनकी हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। शुक्रवार की वार्ता के बाद सरपंच और उपसरपंच संघ के पदाधिकारी संतुष्ट हो गये थे।

जयपुरः  राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा को हटाने की मांग को लेकर सरपंच संघ के बैनर तले राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के सरपंचों और उप सरपंचों का शनिवार को जयपुर में महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी रहा।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई थी और वे चर्चा से संतुष्ट थे। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को उनकी वार्ता होगी।’’ उन्होंने सरपंचों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और उनकी हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की वार्ता के बाद सरपंच और उपसरपंच संघ के पदाधिकारी संतुष्ट हो गये थे। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद सरपंच और उपसरपंच शनिवार को अपना आंदोलन संभवत: खत्म कर देंगे। मीणा की ओर से नागौर और बाड़मेर जिलों के सरपंचों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने से सरपंच नाराज़ हैं।

मीणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्होंने बाड़मेर, नागौर और भीलवाड़ा में अनियमितताओं में कुछ अधिकारियों के शामिल पाये जाने पर उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई में मिली कमियों को उजागर किया, लेकिन सरपंचों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नागौर जिले के सरपंच संघ के राज्य सचिव हनुमान चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि मंत्री ने कुछ समय पहले नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान यह आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘‘सरपंचों के खिलाफ आरोप निराधार हैं। हम मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। हम आरोपों से आहत है।’’

जयपुर के मानसरोवर इलाके में सरपंच और उपसरपंच महापड़ाव के दौरान एकत्रित हुए। उन्होंने मीणा के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। इस बीच, मंत्री मीणा ने संवाददाताओं से कहा था कि पंचायतों में किए गए कार्यों की गुणवत्ता की जब जांच और समीक्षा की जाती है तो अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने अभी काम में कमियों को उजागर किया है। जहां गड़बड़ी पाई गईं, वहां अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभी तक किसी सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि हम सुधार चाहते है। कुछ सरपंच जांच से डरते हैं, इसलिये इस तरह का विरोध किया जा रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि सरकार के साथ है और आंदोलन एक धड़े द्वारा किया जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसBJPअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर