लाइव न्यूज़ :

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा 17 लाख रुपये का सोना, सूटकेस के पहिये में छुपा रखा था

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2021 15:55 IST

जयपुर में पिछले करीब 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाया जा रहा सोना कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 343 ग्राम सोना जब्त किया।शारजाह से लौटे एक शख्स से मिला यह सोना, इसे सूटकेस में नीचे पहिये में लगाकर छुपाया गया था।पिछले 10 दिनों में दूसरी बार जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का सोना।

जयपुर: राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक शख्स को 17 लाख रुपये से अधिक के सोने के साथ पकड़ा। शख्स शारजाह से लौट रहा था और उसके पास से 343 ग्राम सोना जब्त हुआ, जिसकी मौजूदा कीमत 17 लाख से ज्यादा आंकी गई है।

सामने आई जानकारी के अनुसार शख्स ने सोने को सूटकेस के पहिए से लगा कर छुपा रखा था। हालांकि, इतने जतन के बावजूद कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हो गया सोना पकड़ा गया। एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने जब मशीन में जब दोनों बैग्स की जांच की तो तस्करी का सोना पकड़ में आया।

दुबई में नौकरी करता है पकड़ा गया शख्स

सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया शख्स सोमवार सुबह शारजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट जयपुर पहुंचा था। युवक दुबई में नौकरी करता है। युवक के पास दो बैग थे। इसमें एक हैंड बैग था तो दूसरा चैकिंग बैंग था। हैंडबैग को जब एक्सरे मशीन में स्कैन किया गया तो पहियों में संदेहास्पद चीज दिखी। इसके बाद उसे कटर से काटा गया और फिर बैग के चारों पहियों में 4 गोल्ड पीस मिले।

इससे पहले पिछले ही रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपर्ट पर देर रात दुबई से आए एक यात्री के पास से 200 ग्राम सोना बरामद किया गया था। देर रात डेढ़ बजे स्पाईस जेट की उड़ान से दुबई से पहुंचे एक यात्री के सामान की जांच में दो सोने के बिस्कुट बरामद किये गये जो 200 ग्राम के थे। इसकी अनुमानित कीमत नौ लाख 86 हजार रुपये लगाई गई थी।

वहीं, दो दिन पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर भी तमिलनाडु में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग घटनाओं में 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया था। इस मामले दुबई से पहुंचे चार यात्री और शाहरजाह से आए एक शख्स को पकड़ा गया था।

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे