लाइव न्यूज़ :

राजस्थान संकटः सचिन पायलट के समर्थन में लामबंद है गुर्जर समाज, 26 जुलाई को अहम पंचायत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 20, 2020 12:36 IST

सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट भी बड़े गुर्जर नेता माने जाते थे। गुर्जर समाज में उनकी गहरी पैठ थी।

Open in App
ठळक मुद्दे26 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें तीनों राज्यों के गुर्जर शामिल होंगे।ये पंचायत हरियाणा राज्य स्थित गुरुग्राम के रीठौज गांव में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली। सचिन पायलट के समर्थन में राजस्थान, हरियाणा और यूपी का गुर्जर समाज खुलकर सामने आ गया है। गुर्जरों को लामबंद करने के लिए 26 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें तीनों राज्यों के गुर्जर शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पंचायत गुरुग्राम के रीठौज गांव में आयोजित की जाएगी। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से अभी भी सामाजिक दूरी के प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में अभी यह साफ नहीं हो पाया कि इस पंचायत में कितने लोग शामिल होंगे और कैसे इतनी बड़ी बैठक की इजाजत मिलेगी। गौरतलब है कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट भी बड़े गुर्जर नेता माने जाते थे। गुर्जर समाज में उनकी गहरी पैठ थी।

हाईकोर्ट पहुंची पायलट बनाम गहलोत की लड़ाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी सियासी लड़ाई को लेकर आज अहम दिन है। दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट राज्य विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नोटिस के खिलाफ असंतुष्ट विधायकों की याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुना सकता है। सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य असंतुष्ट विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दल-बदल कानून के तहत दिया गया है। 

इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने सचिन पायलट खेमे को चार दिनों के लिए राहत दी थी। सुनवाई के लिए सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे का समय निर्धारित किया है। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी के वकील ने अदालत को आश्वस्त किया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक नोटिस पर कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा। 

विधायकों से पूछताछ के लिए नहीं मिली होटल में एंट्री

राजस्थान पुलिस की एक टीम एक बार फिर से हरियाणा राज्य स्थित मानेसर के उस होटल में पहुंच गए हैं, जहां पर इस समय पायलट गुट के विधायक ठहरे हुए हैं। पिछले दो दिनों में दूसरी बार राजस्थान पुलिस पायलट गुट के विद्रोही विधायकों की खोज में यहां पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज फिर से राजस्थान पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। हरियाणा पुलिस ने होटल में राजस्थान पुलिस को एंट्री की इजाजत नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर शाम को राजस्थान पुलिस की टीम को खाली हाथ यहां से लौटना पड़ा था।

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं