लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: तीसरे दिन नए केस की संख्या दो हजार से कम, मौत का आंकड़ा बढ़कर 1760

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 19, 2020 21:33 IST

राजस्थानः प्रदेश में 1960 नये कोरोना पाॅजीटिव मिले हैं। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल आंकड़ा 1,75,226 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मौतों को आंकड़ा भी बढ़कर 1760 पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश में सोमवार को सामने आए मामलों में सर्वाधिक 371 मामले जयपुर में सामने आए। बारां में 10, राजसमंद में 8, बांसवाड़ा में 7, करौली में 5 और धौलपुर में 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं।कुल 34 लाख 99 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 1,75,226 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

जयपुरः राजस्थान में आज लगातार तीसरे दिन नये संक्रमितों का आंकड़ा 2000 से कम आया है, जो काफी राहत भरा है। आज प्रदेश में 1960 नये कोरोना पाॅजीटिव मिले हैं। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल आंकड़ा 1,75,226 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मौतों को आंकड़ा भी बढ़कर 1760 पर पहुंच गया है।

 प्रदेश में सोमवार को सामने आए मामलों में सर्वाधिक 371 मामले जयपुर में सामने आए। वहीं, जोधपुर में 309, अलवर में 213, भरतपुर में137, नागौर में 92, अजमेर में 90, बीकानेर में 85, चूरू में 82, कोटा में 76, झुंझुनूं में 73, उदयपुर में 60, पाली में 58, श्रीगंगानगर में 46, जालोर में 45, भीलवाड़ा में 30, हनुमानगढ़ में 30, सीकर में 23, बाडमेर में 21, दौसा में 20, झालावाड़ में 15, चितौडगढ़ में 14, बूंदी में 13, जैसलमेर में 12, टोंक में 11, बारां में 10, राजसमंद में 8, बांसवाड़ा में 7, करौली में 5 और धौलपुर में 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 34 लाख 99 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 1,75,226 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 152573 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1760 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 20893 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 29242 मामले राजधानी जयपुर में है।

वहीं मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में 26284 मरीज मिल चुके हैं। जबकि अलवर में 13593, बीकानेर में 11213, कोटा में 10341, अजमेर में 8800, पाली में 6763, उदयपुर में 6190, भीलवाड़ा में 5596, भरतपुर में 5309, सीकर में 5094, नागौर में 4680, धौलपुर में 3238, जालौर में 3254, बाड़मेर में 3136 और झालावाड़ में 2576 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।वहीं, चूरू में 2632, श्रीगंगानगर में 2610, डूंगरपुर में 2357, सिरोही में 2319, राजसमंद में 2276, झुंझुनूं में 2366, चित्तौड़गढ़ में 2128, टोंक में 1666, बांसवाड़ा में 1469, बारां में 1446, बूंदी में 1394, दौसा में 1412, हनुमानगढ़ में 1354, जैसलमेर में 1094, सवाई माधोपुर में 1065, और प्रतापगढ़ में 880 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसजयपुरकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए