लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Coronavirus Taja Update: 620 नए संक्रमितों के साथ राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 54 हजार के पार पहुंचा, मौत का आंकड़ा हुआ 810

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 11, 2020 21:21 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 17 लाख 54 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 54290 लोगकोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है 620 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 54290 हो गया है।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ांे के अनुसार प्रदेश में मिले 620 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 54290 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 143 मामले सीकर में सामने आए। वहीं, कोटा में 137, जयपुर और अजमेर में 60-60, नागौर में 52, पाली में 50, झालावाड़ में 40, बाडमेर में 35, डूंगरपुर और राजसमंद में 14-14, बारां में 9, चितौड़गढ़ में 4 और प्रतापगढ़ में 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, मृतकों की संख्या प्रदेष में बढ़कर अब 810 हो गई है। सोमवार को भी प्रदेष में रिकाॅर्ड 1173 नये कोरोना मरीज मिले थे।उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 17 लाख 54 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 54290 लोगकोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 39158 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 810 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 14322 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 8093 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 6654 (2 इटली केनागरिक), अलवर में 5328, पाली में 3244, कोटा में 2982, भरतपुर में 2977, अजमेर में 2688, बीकानेर में 2672, बाड़मेर में 1802, नागौर में 1773, उदयपुर में 1681, सीकर में 1604, धौलपुर में 1516, जालौर में 1260, भीलवाड़ा में 1056, सिरोही में 977, झालावाड़ में 823, राजसमंद में 777, डूंगरपुर में 746, चूरू में 733 और झुंझुनूं में 713 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।वहीं, चित्तौड़गढ़ में 442, करौली में 402, टोंक में 384, दौसा में 361, श्रीगंगानगर में 356, बांसवाड़ा में 323, , सवाई माधोपुर में 307, बारां में 273, बूंदी में 270, जैसलमेर में 256 (इनमें 14 ईरान से आए), हनुमानगढ़ में 254, प्रतापगढ़ में 226 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील