लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोरोना वायरस संदिग्ध दक्षिण अफ्रीकी दंपति एसएमएस में भर्ती, 303 में से 300 सैंपल निगेटिव

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 11, 2020 06:37 IST

एसएमसएस अधीक्षक डाॅ डीएस मीणा ने बताया कि  दक्षिण अफ्रीकी दंपति की काउंसलिंग में सामने आया कि वे 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे और वहां से बनारस, आगरा होते हुए बीते शनिवार को जयपुर पहुंचे थे तथा यहां के राजापार्क स्थित होटल रमाडा में ठहरे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता और सावधानियों के चलते कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर लिये गये 303 लोगों के सैंपलों में से 300 सैंपल निगेटिव रहे।कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते कोरोना के लक्षण देखते हुए एक दक्षिण अफ्रीकी दंपती को सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता और सावधानियों के चलते कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर लिये गये 303 लोगों के सैंपलों में से 300 सैंपल निगेटिव रहे। वहीं कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते कोरोना के लक्षण देखते हुए एक दक्षिण अफ्रीकी दंपति को सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

एसएमसएस अधीक्षक डाॅ डीएस मीणा ने बताया कि  दक्षिण अफ्रीकी दंपति की काउंसलिंग में सामने आया कि वे 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे और वहां से बनारस, आगरा होते हुए बीते शनिवार को जयपुर पहुंचे थे तथा यहां के राजापार्क स्थित होटल रमाडा में ठहरे थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कोरोना पाॅजीटिव पाये गए इटली के दंपति भी इसी होटल में ठहरे थे। दोनों संदिग्धों के सैंपलों को जांच के लिए भिजवाया गया है और रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक हालात का पता चलेगा। अभी दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।

डाॅ मीणा ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती सात में से पांच संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें प्रताप नगर के आरयूएचएस में शिफ्ट कर दिया गया है। आरयूएचएस अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के लिए एक पृथक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा विभाग की ओर से प्रदेश भर में अब तक 303 लोगों के सैंपल लिए गए है और उनमें से 300 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो इटली के पर्यटकों को अतिरिक्त कोई पाॅजीटिव नहीं पाया गया। एक संदिग्ध की रिपोर्ट आना अभी शेष है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील