लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Updates: राजस्थान में 86 नए मामले सामने आए, जयपुर का है बुरा हाल, जानिए शहरों की क्या है स्थिति

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2020 10:43 IST

राजस्थान में गुरुवार को कोराना के अजमेर में 4, अलवर में 1, चित्तौड़गढ़ में तीन, धौलपुर में 1, जयपुर में 14, जोधपुर में 59, कोटा में 2 और टोंक में दो मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में कोविड-19 के 86 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 2524 हो गई। राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई है और कुल मौतों की संख्या 57 पर पहुंच गई है।

जयपुरःराजस्थान में कोविड-19 के 86 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 2524 हो गई। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई है और कुल मौतों की संख्या 57 पर पहुंच गई है। बता दें, राज्यभर में लॉकडाउन के साथ अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में गुरुवार को कोराना के अजमेर में 4, अलवर में 1, चित्तौड़गढ़ में तीन, धौलपुर में 1, जयपुर में 14, जोधपुर में 59, कोटा में 2 और टोंक में दो मामले सामने आए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में हुई हैं। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है और संक्रमित मरीजों की संख्या 567 है। वहीं, दूसरे नंबर पर जोधपुर है, जहां 362 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा अभी तक प्रदेश भर से 97 हजार 790 सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जिनमें से 2524 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 90 हजार 108 लोग निगेटिव पाए गए और 5158 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक 827 लोग ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 592 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।   अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेते हुए उनकी जांच करवाकर ही हम कोरोना को मात देने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में लगभग 98 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं और 6.5 हजार से ज्यादा जांचों की क्षमता विकसित की जा चुकी है। देश भर में इतने व्यापक स्तर पर सैंपल लेने वाला और जांच करने वाला राजस्थान अग्रणी प्रदेश है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जांच की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। प्रदेश भर में 13 आरटी-पीसीआर की मशीनों के जरिए व्यापक स्तर पर जांचें की जा रही हैं। डूंगरपुर में 3, उदयपुर में 4, बीकानेर और बाड़मेर 1-1 और भरतपुर व कोटा 2-2 मशीनें भेजी गई हैं। इनमें डूंगरपुर की 3 और उदयपुर की 2 और बीकोनर की 1 मशीन के जरिए जांच का कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि जांचों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईसीएमआर ने भीलवाड़ा को अनुमति दे दी और वहां जांच का कार्य शुरू हो गया है। आरयूएचएस में 250 जांच प्रतिदिन होना शुरू हो गया और वहां इसका दायरा बढ़ाकर 1000 प्रतिदिन जांच की जाएंगी। जयपुर और जोधपुर के लिए कोबोस-8800 के ऑर्डर किए जा चुके हैं, इनके आने के बाद जांचों का दायरा 3-4 हजार प्रतिदिन और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में  व्यापक स्तर पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?