लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए सभी अस्पतालों में दिए जाएंगे ये इंजेक्शन, 40 हजार रुपये है कीमत

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 1, 2020 07:12 IST

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जयपुर मेडिकल कॉलेज से जयपुर, अलवर, दौसा, झुंझनूं, सीकर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर आदि जिले इंजेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए टोसिलीजूमेब और रेमडीसीविर इंजेक्शन को प्रदेश की मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।ये इंजेक्शन सवाई मानसिंह अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।

जयपुरः राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए टोसिलीजूमेब और रेमडीसीविर इंजेक्शन को प्रदेश की मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ये इंजेक्शन सवाई मानसिंह अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के मैनेजमेंट में सबसे महत्वपूर्ण कोराना के कारण होनी वाली जनहानि को रोकना है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि प्रदेश में कोरोना के चलते किसी की भी मृत्यु ना हो। इसी कड़ी में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, और उदयपुर की मेडिकल कॉलेजों में टोसीलीजूमाब और रेमडीसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जयपुर मेडिकल कॉलेज से जयपुर, अलवर, दौसा, झुंझनूं, सीकर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर आदि जिले इंजेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह जोधपुर मेडिकल कॉलेज से जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, सिरोही जिले, बीकानेर मेडिकल कॉलेज से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू जिले, कोटा मेडिकल कॉलेज से कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां जिले, अजमेर मेडिकल कॉलेज से अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा और उदयपुर मेडिकल कॉलेज से उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले इंजेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। 

40 हजार रुपये का है इंजेक्शन

उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार मांग की पूर्ति आरएमएससीएल के द्वारा की जाती रहेगी। इस विशेष इंजेक्शन परिणाम सौ फीसद रहा है। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। राज्य सरकार ने महंगा होने के बावजूद इसे सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सरकार का मत है कि सभी जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। राज्य स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञ समूह के अनुसार इस इंजेक्शन का उपयोग गंभीर कोरोना मरीजों में समुचित टेस्टिंग के बाद आवश्यकता होने पर ही विशेषज्ञों के सुपरविजन में किया जाना चाहिए।

कोरोना को नियंत्रण करने प्रयास जारी

डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर पूर्णतया सजग और सतर्क है और कोरोना को नियंत्रित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जीवन जिएंगे तो कोरोना को हराना आसान होगा।   

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाअशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया