लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस MLA ने शराब की दुकान खोलने के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र, कहा- 'अल्कोहल से हाथ धोने से कोरोना खत्म होता है तो पीने वाले के गले से ही साफ हो जाएगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2020 07:54 IST

राजस्थान में कोरोना से अबतक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2 हजार 584 है। राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जयपुर जिला है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने लिखा है कि शराब की दुकानें बंद होने से अवैध धंधे बढ़ रहे हैं। पत्र में विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अवैध शराब पीने से लोगों की मौत का भी हवाला दिया है।

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोत गहलोत से राज्य में शराब की दुकानें खोलने की मांग की है। अपने इस मांग को लेकर MLA भरत सिंह कुंदनपुर ने सीएम अशोक गहलोत को एक पत्र भी लिखा है। विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का मानना है कि जब अल्कोहल से हाथ धोने से कोरोना वायरस खत्म हो जाता है तो उसके पीने वाले के गले से भी वायरस पूरी तरह साफ हो जाएगा। 

जानें पत्र में  विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने और क्या-क्या लिखा? 

पत्र में विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने लिखा है, कोरोना लॉकडाउन के कारण शराब की दुकानें बंद है। शराब बदनाम है। केंद्र सरकार इसकी ब्रिकी की छूट प्रदेश में कभी नहीं देगी। प्रदेश की सरकार भी इसके ब्रिकी का फैसला नहीं लेगी। आर्थिक घाटे से राज्य की कमर टूट रही है। वहीं शराब नहीं मिलने से इसका अवैध धंधा पनप रहा है। इसका धंधा करने वालों के लिए तो यह एक स्व-रोजगार योजना है। पैसा कमाने का सुनहरा अवसर भी है। बाजार में शराब की मांग भी है...इसलिए पीने वाले उसका स्वागत भी कर रहे हैं। 

पत्र के आखिर में उन्होंने लिखा है, जब कोविड-19 का वायरस हाथों को शराब से धोने से साफ हो सकता है तो पीने वाले के गले से वायरस ही साफ होगा। हथकड शराब पीकर जान गंवाने से तो यह कहीं अच्छा है।  

राजस्थानकोरोना वायरस की स्थिति 

राजस्थान में 30 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। इस बीच 146 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2584 हो गई है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो व्यक्तियों की अलग अलग अस्पताल में मौत हो गई। निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उनकी मौत हो गई। 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। अकेले जयपुर में 32 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं रात नौ बजे तक राज्य में 146 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 29, जोधपुर में 97, कोटा में पांच, अजमेर में चार, चित्तौड़गढ़ में तीन तथा अलवर, बांसवाड़ा व टोंक में दो दो नये मामले भी शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण