लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: जिस गांव जाना नहीं, उसकी बात क्यों करना, वो अपने आप देखें, आप संभालें, आजाद ने कांग्रेस पर की टिप्पणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 20:23 IST

Rajasthan Congress Crisis: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायक कांग्रेस विधायक दल की बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए जिसे पार्टी ने प्रथमदृष्टया अनुशासनहीनता माना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक घमासान सोमवार को भी जारी रहा।सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पोलो ग्राउंड में पोलो मैच का लुत्फ उठाया।कांग्रेस नेता सचिन पायलट के वफादारों का समूह राज्य के पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है।

जम्मूः डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस की राजस्थान इकाई के घटनाक्रम पर सवालों से बचते नजर आए और कहा ‘जिस गांव जाना नहीं, उसकी बात क्यों करना।’ आजाद (73) ने 26 अगस्त को कांग्रेस के साथ पांच दशक से अधिक लंबा अपना नाता तोड़ लिया और ठीक एक महीने बाद यहां अपनी पार्टी गठित की।

आजाद ने अपनी नयी पार्टी के गठन के दौरान राजस्थान के घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस गांव जाना नहीं, उसकी बात क्यों करना। वो अपने आप देखें, अपने आप संभालें। हम बहुत भुगत चुके हैं, अब दूसरों को भी देखने दो।’’

राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक घमासान सोमवार को भी जारी रहा, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायक कांग्रेस विधायक दल की बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए जिसे पार्टी ने प्रथमदृष्टया अनुशासनहीनता माना है।

कांग्रेस विधायकों ने जताई आलाकमान में निष्ठा, कहा- फैसला करने से पहले हमारी बात सुनी जाए

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा मुख्‍यमंत्री बदले जाने की सुगबुगाहट और उसके बाद के घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के अनेक विधायकों व मंत्रियों ने पार्टी आलाकमान में निष्ठा जताई है। हालांकि उन्‍होंने कहा है कि राज्य में किसी भी बदलाव से पहले उनकी बात सुनी जाए।

विधानसभा में मुख्‍य सचेतक, मंत्री महेश जोशी ने कहा कि गहलोत समर्थक विधायकों की मांग है कि दो साल पहले के संकट के समय सरकार के साथ खड़े रहे व‍िधायकों में से ही किसी को मुख्‍यमंत्री बनाया जाए। उन्‍होंने कहा, ‘‘पहली बात यह कहना गलत है कि हम आलाकमान के प्रतिनिधियों (पर्यवेक्षकों) से नहीं म‍िले। अंतर इतना है कि 85-90 लोग इकट्ठा होते हैं।

वे अपनी बात कहते हैं और वे हमें कहते हैं कि आप जाकर हमारी बात पहुंचा दीजिए।’’ जोशी ने कहा, ‘‘हमने जाकर पर्यवेक्षकों से कहा कि विधायकों की यह मर्जी है कि जिन लोगों ने सरकार को कमजोर करने, गिराने की कोशिश की, जिन्‍होंने पहले अनुशासनहीनता की, जिन्‍होंने पहले बगावत की उनमें से किसी को छोड़कर पार्टी आलाकमान जिस किसी को भी चाहे मुख्‍यमंत्री बनाए। यह हमारी मांग थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं कहा कि इसे प्रस्‍ताव में लिखा जाए। शायद हम समझा नहीं पाए या वे समझ नहीं पाए। लेकिन हमने कभी प्रस्‍ताव में संशोधन की बात नहीं की। हमारी निष्‍ठा असदिंग्‍ध है। हम पार्टी व आलाकाकमान के प्रति पूरी तरह से निष्‍ठावान हैं। जो आलाकमान का आदेश होगा उसे अंतिम रूप से हम भी स्‍वीकार करेंगे लेकिन उससे पहले हम चाहते हैं कि आलाकमान तक हमारी बात पहुंचे।’’

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात मुख्‍यमंत्री निवास पर होनी थी लेकिन गहलोत के वफादार अनेक विधायक इसमें नहीं आए। इन विधायकों ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए और उन्‍हें अपने इस्‍तीफे सौंप दिए।

कि‍तने व‍िधायकों ने इस्‍तीफे द‍िए या उन पर कार्रवाई के बारे में विधानसभा अध्‍यक्ष कार्यालय की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत के वफादार कद्दावर मंत्री, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के घर रव‍िवार रात हुई बैठक का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें धारीवाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर अशोक गहलोत को बदला गया तो कांग्रेस को नुकसान होगा।

धारीवाल ने कहा कि आलाकमान में बैठा हुआ कोई आदमी यह बता दे कि अशोक गहलोत के पास कौन से दो पद हैं, जो उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास केवल मुख्यमंत्री का पद है और जब दूसरा पद मिलेगा तब (इस्‍तीफे की) कोई बात उठेगी। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे संभल जाएं तो राजस्थान बचेगा, वरना राजस्थान भी हाथ से निकल जाएगा।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के वफादारों का समूह राज्य के पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है और मीडिया के सामने ज्यादा बोलने से परहेज कर रहा है। पायलट के वफादार खिलाड़ी लाल बैरवा ने हालांकि कहा, ‘‘हम आलाकमान के साथ हैं। जो भी फैसला होगा वह स्वीकार होगा। हमने कल भी यही कहा था।’’

व‍िधायक दिव्‍या मदेरणा ने कहा कि वह ‘व्‍यक्ति पूजा’ नहीं, सिर्फ ‘कांग्रेस की पूजा’ करती हैं। वहीं, इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच अनेक विधायक सोमवार को धारीवाल के बंगले पर पहुंचे, जबकि विधानसभा अध्‍यक्ष जोशी, मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पोलो ग्राउंड में पोलो मैच का लुत्फ उठाया।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीरराजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए