लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat: राजस्थान सीएम कार्यालय और जयपुर एयरपोर्ट को मिली धमकी, ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की कही बात; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 13:43 IST

Bomb Threat: धमकी में कहा गया था कि हवाई अड्डे और सीएमओ को “एक से दो घंटे के भीतर उड़ा दिया जाएगा।” यह हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजा गया था।

Open in App

Bomb Threat: राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को गहन तलाशी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई धमकी में मुख्यमंत्री कार्यालय और हवाई अड्डे को एक से दो घंटे के भीतर उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बम निरोधक दस्ते, पुलिस टीम, दमकल और नागरिक सुरक्षा दल को तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय और हवाई अड्डे पर तैनात कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत करने के लिए राज्य सचिवालय में अतिरिक्त पुलिसकर्मी भेजे गए।’’

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मुख्यमंत्री कार्यालय और हवाई अड्डे के चपपे-चप्पे की तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। शनिवार को सरकारी अवकाश होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय में सीमित संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने कहा कि दोनों जगहों पर एक घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :Jaipur Policeबमभजनलाल शर्माBhajanlal Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?