लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः CM की कुर्सी के लिए आधी रात तक राहुल के घर डटे रहे पायलट-गहलोत, आज होगा फैसला?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 14, 2018 05:39 IST

सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी के साथ सचिन पायलट देर रात दोबारा गुरुवार को फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बातचीत करने पहुंचे। हालांकि मुलाकात करने के बाद वे नाखुश दिखाई दे रहे थे।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है, लेकिन सूबे का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर अभी तक तस्वीर क्लियर नहीं हो पाई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री की कुर्सी लेने के लिए अड़े हैं, जबकि बताया जा रहा है दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को तीसरी बार राजस्थान की कुर्सी पर बिठाया जा सकता है। 

सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी के साथ सचिन पायलट देर रात दोबारा गुरुवार को फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बातचीत करने पहुंचे। हालांकि मुलाकात करने के बाद वे नाखुश दिखाई दे रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद अशोक गहलोत भी राहुल के घर पर पहुंचे और दोनों के बातचीत हुई है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन उनके बीच कोई सहमति नहीं बन पायी। पायलट ने इस शीर्ष पद के लिए दावा किया। गांधी के निवास के बाहर पायलट के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

गांधी ने देर शाम पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। खड़गे ने कहा कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले शुक्रवार को प्रदेश नेताओं के साथ बैठक होगी।

मिली जानकारी अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों पर फैसला आज शुक्रवार के लिए टाल दिया है क्योंकि वह इस विषय पर पार्टी नेताओं से और चर्चा करना चाहते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं, सूत्रों के अनुसार गांधी ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश के पार्टी नेताओं से चर्चा की। लेकिन दावेदारों से और चर्चा करने के लिए फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप