लाइव न्यूज़ :

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: फैसले की तारीफ!, वीवीआईपी कल्चर पर नकेल, ट्रैफिक में आम आदमी की तरह चलेंगे और लाल बत्ती पर भी रुकेंगे राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 19:59 IST

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू को इस फैसले के संबंध में निर्देश दिये।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया सुरक्षा घेरा यथावत जारी रहेगा। आम लोगों और मरीजों को होने वाली यातायात समस्याओं के मद्देनजर लिया गया है। राहत दिलाने और जाम में गंभीर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिये लिया है।

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब ट्रैफिक में आम आदमी की तरह चलेंगे और लाल बत्ती पर भी रुकेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह फैसला अति विशिष्ट लोगों की आवाजाही के दौरान बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से आमजन को राहत दिलाने और जाम में गंभीर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिये लिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अति विशिष्ट लोगों की आवाजाही के दौरान आम आदमी और गंभीर रोगियों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू को इस फैसले के संबंध में निर्देश दिये।

हालांकि, मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया सुरक्षा घेरा यथावत जारी रहेगा। पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री को प्रदान की गई सुरक्षा कवर में कोई बदलाव नहीं होगा। अति विशिष्ट व्यक्ति की आवाजाही के दौरान नयी व्यवस्था का निर्णय आम लोगों और मरीजों को होने वाली यातायात समस्याओं के मद्देनजर लिया गया है।"

टॅग्स :राजस्थानभजनलाल शर्माजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?