लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, पत्नी भी हैं संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 10:36 IST

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की खबर बुधवार को आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की दी जानकारीअशोक गहलोत के अनुसार उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और वे आइसोलेशन में रहेंगेअशोक गहलोत ने बुधवार को अपनी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं और अभी आइसोलेशन में हैं। 69 वर्षीय कांग्रेस नेता ने ये भी बताया कि उनमें फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।' 

इससे पहले बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं। सुनीता गहलोत में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। अशोक गहलोत ने पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी बुधवार रात दी थी और बताया था कि वे भी आइसोलेशन में रहेंगे। 

गौरतलब है कि राजस्थान भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए। वहीं 120 लोगों की मौत भी हो गई।

इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3926 हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में कुल 5 लाख 63 हजार 577 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, राज्य में एक्टिव केस भी बढ़कर 1 लाख 63 हजार 372 हो गए हैं। राजस्थान में अभी तक 3 लाख 96 हजार 279 लोग कोरोना से ठीक हो सके हैं।

वहीं, पूरे देश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 79 हजार 257 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 3645 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। एक दिन में ये भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअशोक गहलोतराजस्थानकोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम