लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा-बेहद हल्के लक्षण हैं और कोई अन्य परेशानी नहीं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 18:41 IST

राजस्थान में 8,40,53,033 लाभार्थियों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 4,83,26,172 (91.7 प्रतिशत) को पहली खुराक और 3,57,26,861 (75.9 प्रतिशत) लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे5,37,338 लाभार्थियो को कोविड टीका की प्रथम और दूसरी खुराक दी गयी है।15 से 18 वर्ष के 3.02 लाख लाभार्थियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है। अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।

जयपुरः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।

राजस्थान में बुधवार को 1883 और नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये है जिससे राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ कर 9,60,453 हो गई है। वहीं बुधवार को संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में बुधवार को 1883 कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आये है। इनमें 1138 मामले जयपुर में, जोधपुर में 230, अजमेर में 94, अलवर में 79, कोटा में 53, भरतपुर-सीकर में 36-36, बीकानेर में 34 मामले शामिल है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जोधपुर और जयपुर में एक एक संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी जिससे राजधानी राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8967 हो गई है । उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 5016 मरीज उपचाराधीन है। बुधवार को 48 लोग इस वायरस के संक्रमण से से मुक्त हुए।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस इंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?