लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म का रंग बदलने का फैसला, भाजपा ने गहलोत सरकार पर किया हमला, जानें क्यों है विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 16:17 IST

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म का रंग बदलने को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। साल 2017 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इसका रंग बदलकर कत्थई रंग की शर्ट, कुर्ता और भूरे रंग की पेंट सलवार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशैक्षणिक सत्र से वर्दी का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं।2022-23 के छात्र हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे भूरे/धूसर रंग की पेंट पहनेंगे।साइकल के कलर, ड्रेस के कलर एव पाठ्यक्रम परिवर्तन की और हैं।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म का रंग बदलने का फैसला किया है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पार्टी आलाकमान को खुश करने के लिए यह कदम उठा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म का रंग बदलने को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। साल 2017 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इसका रंग बदलकर कत्थई रंग की शर्ट, कुर्ता और भूरे रंग की पेंट सलवार किया गया था। उस समय कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि नया रंग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गणवेश से मेल खाता है। वहीं मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने सत्ता में आने के करीब तीन साल बाद अगले शैक्षणिक सत्र से वर्दी का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं।

स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा 8 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्र हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे भूरे/धूसर रंग की पेंट पहनेंगे। वहीं छात्राएं हल्के नीले रंग की शर्ट या कुर्ता गहरे भूरे/धूसर रंग की सलवार/स्कर्ट पहनेंगी। पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा,' राज्य सरकार ने महामारी के दौर में 77 लाख अभिभावको पर स्कूल ड्रेस बदलने का आर्थिक भार डालने की घोषणा कर डाली।'

देवनानी ने कहा,' राज्य के विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा कर 3 वर्ष पूर्व की एक नये स्वरूप व गौरवान्वित अनुभव वाली स्कूल ड्रेस को सिर्फ़ अपने आलाकमान को ख़ुश करने के लिये बदलना शर्मनाक है।' भाजपा नेता ने आरोप लगाया,'प्रदेश सरकार में जंगलराज हैं , अपराधियों का बोलबाला हैं। राजकीय विद्यालयों में प्रतिदिन बालिकाओं के साथ गम्भीर अपराध हो रहे हैं - शिक्षा का स्तर प्रतिदिन गिरता जा रहा हैं परंतु सरकार का ध्यान दुर्भावनापूर्ण रूप से सिर्फ़ साइकल के कलर, ड्रेस के कलर एव पाठ्यक्रम परिवर्तन की और हैं।'

वहीं नवनियुक्त स्कूली शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बदलाव को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्दी बदलने की प्रक्रिया पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा शुरू और स्वीकृत की गयी थी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए मंत्रिपरिषद पुनर्गठन में डोटासरा की जगह कल्ला स्कूली शिक्षा विभाग दिया गया है। उन्होंने कहा,'इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। यह भाजपा ही है जो हमेशा एक एजेंडे पर काम करती है।' वहीं डोटासरा ने कहा है कि स्कूल की वर्दी बदलने का फैसला छह सदस्यीय समिति की सिफारिश पर लिया गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर