लाइव न्यूज़ :

राजस्थान CM अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा-बीजेपी की सोच नेगेटिव, नीचे आ रहा है पार्टी का ग्राफ

By भाषा | Updated: December 1, 2019 17:33 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश की आर्थिक मंदी पर अखबारों में छपे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लेखों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जीडीपी और आर्थिक विकास दर रुक गई है, पीछे चली गई है। देश के राजकोषीय घाटे की तो हालात खराब है, अब भी अगर सरकार को समझ नहीं आएगी, वह कदम नहीं उठाएगी तो पता नहीं, देश का क्या होगा।

Open in App
ठळक मुद्देCM गहलोत ने कहा भाजपा की सोच पॉजिटिव ना होकर नेगेटिव होने के कारण उसका (भाजपा का) ग्राफ नीचे आ रहा है।उन्होंने कहा 'बीजेपी की सोच पॉजीटिव नहीं होकर नेगेटिव है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सोच पॉजिटिव ना होकर नेगेटिव होने के कारण उसका (भाजपा का) ग्राफ नीचे आ रहा है। गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की सोच पॉजीटिव नहीं होकर नेगेटिव है, उसकी तकलीफ पूरे देश को है, इसलिये धीरे धीरे वे एक्सपोज हो रहे हैं और ज्यादा होंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ 'इनका (भाजपा का) ग्राफ नीचे आ रहा है, लोग समझ जाएंगे कि यह खाली वही बातें कहते हैं जो राष्ट्र वादियों को अच्छी लगती है, भला राष्ट्रवादी कौन नहीं है? राष्ट्रवादी सभी हैं, उस पर भी आप डिवीजन करो, यह काम यही करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि 'इनकी (भाजपा की) पॉजिटिव सोच नहीं हो करके नेगेटिव सोच है, उनकी तकलीफ पूरे देश को है इसीलिए वे एक्सपोज हो रहे हैं धीरे-धीरे, एक्सपोज हो रहे हैं एक्सपोज और ज्यादा होंगे।'

गहलोत ने देश की आर्थिक मंदी पर अखबारों में छपे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लेखों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जीडीपी और आर्थिक विकास दर रुक गई है, पीछे चली गई है। देश के राजकोषीय घाटे की तो हालात खराब है, अब भी अगर सरकार को समझ नहीं आएगी, वह कदम नहीं उठाएगी तो पता नहीं, देश का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के वक्त में मनमोहन सिंह जी ने जो कहा था हूबहू सही साबित हो रहा है। व्यापार धंधे ठप हो रहे हैं और नौकरियां जा रही है आ नहीं रही हैं, तो आप सोच सकते हैं...... निर्यात में झटका लग गया है कम होने लगा है तो तमाम उद्योग चाहे वह वस्त्र उद्योग हो, डायमंड उद्योग चाहे वह अन्य उद्योग हो... निर्यात को धक्का लगा है तो चारों ओर से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है अब तो सरकार को मैं समझता हूं कि चेतना चाहिए।'

इससे पूर्व गोविंददेव जी मंदिर में मंदिर ट्रस्ट की ओर से सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा जरूरतमंद व्यक्ति का अधिकार है और राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं। राज्य में करीब 2 लाख विद्यार्थी संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की नई वेबसाइट का लोकार्पण एवं पोस्टर का विमोचन भी किया। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप