लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सियासी ग्रहण के बीच प्रदेश में 'छपाक' टैक्स फ्री, लोगों ने स्वागत किया!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 12, 2020 06:16 IST

तेजाब हमले का दंश झेलने वाली लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित इस फिल्म के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि फिल्म को कर मुक्त किए जाने का लोगों ने स्वागत किया है. यह फिल्म लोगों को शिक्षित करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघरों आदि में प्रवेश के लिए टैक्स राशि राज्य सरकार इस फिल्म के लिए नहीं लेगी।संबंधित सिनेमाघर प्रचलित सामान्य शुल्क में बढ़ोतरी भी नहीं कर सकेंगे.

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म छपाक सियासी ग्रहण के बीच रिलीज हो गई. इसे कांग्रेस शासित राज्यों- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि के बाद राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है. प्रदेश के वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो आगामी 6 महीने तक प्रभावी रहेंगे.

छपाक फिल्म के विरोध की शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण ने दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी जाकर अपना सपोर्ट दिखाया. इस पर सियासत शुरू हुई तो एक पक्ष ने इस फिल्म का बॉयकॉट शुरू किया, तो दूसरा पक्ष समर्थन में उतर आया.

फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर तेजाब से हमला करने वाले के धर्म को लेकर, पीड़िता का साथ देने वाले एडवोकेट को लेकर कई गलत जानकारियां भी आईं लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं निकला. सच यह है कि फिल्म में राजेश को मालती का बॉयफ्रेंड दिखाया गया है, जबकि एसिड अटैक करने वाले का नाम बशीर खान उर्फ बब्बू है.

उल्लेखनीय है कि मालती पर हमले के बाद शुरुआती जांच में राजेश को पकड़ा जाता है, परन्तु मालती के होश में आने के बाद वह खान का नाम लेती है और इसके बाद खान को गिरफ्तार किया जाता है.

एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को लेकर पाॅजिटीव मैसेज देने के अलावा पीड़ा के बावजूद आत्मविश्वास और संघर्ष करते हुए जीने के जज्बे की दमदार कहानी पर आधारित है, लिहाजा यह फिल्म समाज की सोच में बदलाव लाने का बेहतर प्रयास है.

राजस्थान के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघरों आदि में प्रवेश के लिए टैक्स राशि राज्य सरकार इस फिल्म के लिए नहीं लेगी, लेकिन संबंधित सिनेमाघर प्रचलित सामान्य शुल्क में बढ़ोतरी भी नहीं कर सकेंगे.

तेजाब हमले का दंश झेलने वाली लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित इस फिल्म के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि फिल्म को कर मुक्त किए जाने का लोगों ने स्वागत किया है. यह फिल्म लोगों को शिक्षित करेगी.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो