लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Cabinet Expansion: उपचुनाव में करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी बने मंत्री, भाजपा ने खेला बड़ा दांव, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2023 17:07 IST

Rajasthan Cabinet Expansion: कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीट पर पांच जनवरी को मतदान होना है।वोटों की गिनती आठ जनवरी को होगी।करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। 

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में 5 जनवरी को उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ा दांव चला है। राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी शामिल हैं, जो करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर अब कांग्रेस प्रत्याशी सहित कुल 12 उम्मीदवार हैं।

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और तीन दिसंबर को नतीजे घोषित हुए। इसमें भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करवाने के लिए 12 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अनुसार पर्चे 19 दिसंबर तक जमा किये जा सकते हैं। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। मतदान पांच जनवरी को होगा और वोटों की गिनती आठ जनवरी को होगी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। छह दिसंबर तक यहां दो लाख 40,826 मतदाता थे।

राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली जिनमें से 12 को कैबिनेट, पांच को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता दिलाई। कैबिनेट मंत्रियों में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी व सुमित गोदारा शामिल हैं।

वहीं विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी व हीरालाल नागर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विधायक ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई व जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया था। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसउपचुनावभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो