लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनावः भाजपा की हार ,कांग्रेस को एक और आरएलपी के खाते में 1 सीट

By भाषा | Updated: October 24, 2019 17:30 IST

राज्य की मंडावा (झुन्झुनूं) सीट पर कांग्रेस की रीटा चौधरी 33 हजार 704 मतों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की सुशीला सीगड़ा को हराया। रीटा को 94 हजार 196 वोट व सुशीला को 60 हजार 492 वोट मिले। वहीं खींवसर सीट पर आरएलपी के नारायण बेनीवाल जीते। बेनीवाल ने कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को 4630 मतों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देबेनीवाल को 78 हजार 235 वोट व मिर्धा को 73 हजार 605 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने गठबंधन के तहत यह सीट आरएलपी के लिए छोड़ी थी।

राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में एक सीट सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने जीती जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में गयी है।

राज्य की मंडावा (झुन्झुनूं) सीट पर कांग्रेस की रीटा चौधरी 33 हजार 704 मतों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की सुशीला सीगड़ा को हराया। रीटा को 94 हजार 196 वोट व सुशीला को 60 हजार 492 वोट मिले। वहीं खींवसर सीट पर आरएलपी के नारायण बेनीवाल जीते। बेनीवाल ने कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को 4630 मतों से हराया।

बेनीवाल को 78 हजार 235 वोट व मिर्धा को 73 हजार 605 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने गठबंधन के तहत यह सीट आरएलपी के लिए छोड़ी थी। नारायण बेनीवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई हैं। उपचुनाव में कांग्रेस ने मंडावा सीट भाजपा से छीनी है क्योंकि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के नरेंद्र कुमार ने जीती थी।

वहीं खींवसर सीट आरएलपी के पास ही रही है। राज्य की मंडावा (झुन्झुनूं) तथा खींवसर (नागौर) विधानसभा क्षेत्र के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। मंडावा में 69.61 प्रतिशत व खींवसर में 62.66 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 12 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाया।

मंडावा में 9 और खींवसर में 3 उम्मीदवार मैदान में थे। उल्लेखनीय है कि खींवसर विधानसभा सीट आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और मंडावा सीट भाजपा के नरेंद्र कुमार के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। इस साल मई में हुए आम चुनाव में बेनीवाल नागौर तथा नरेंद्र कुमार झुंझुनू सीट से सांसद चुने गए थे।

उपचुनाव के परिणाम के बाद राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 107 हो गयी है। इसमें से छह बसपा विधायक हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक अब फिर तीन हो गए हैं।

इसके अलावा भाजपा के 72 विधायक हैं, वहीं माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो और कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल कांग्रेस का एक विधायक और 13 निर्दलीय विधायक हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंडावा से जीतने पर पार्टी प्रत्याशी रीटा चौधरी को बधाई दी।

गहलोत ने परिणाम आने के बाद ट्वीटर पर लिखा,'मंडावा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुई रीटा चौधरी को हार्दिक बधाई।' गहलोत ने यह भी लिखा है, 'खींवसर उपचुनाव सभी ने एकजुट होकर मजबूती से लड़ा, जहां लोकसभा चुनावों में इस सीट पर लगभग 55 हजार का अंतर रहा वहीं सिर्फ पांच महीने बाद करीब 4630 का अंतर हमारे लिए जीत के समान ही है।'

वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी रीटा चौधरी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,' मंडावा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीटा चौधरी जी को भारी बहुमत से विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ 

टॅग्स :चुनाव आयोगकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?