लाइव न्यूज़ :

Rajasthan By Election 2024: झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर, सलूंबर और रामगढ़ सीट पर उपचुनाव?, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर, क्या सीएम भजनलाल शर्मा पर पड़ेगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2024 21:11 IST

Rajasthan By Election 2024: सलूंबर सीट भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन और रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबैर खान के निधन के कारण खाली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा की 200 सीट में से भाजपा के पास 114 विधायक हैं।बसपा के दो और रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का एक विधायक है।कांग्रेस के पास 65, आठ निर्दलीय, बीएपी के खाते में तीन हैं।

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की, जिसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुईं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के कार्यों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करता है और आम आदमी की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाता है।

ऐसे में मौजूदा सरकार के साथ संगठन का बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है और भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है। भाजपा में फैसले थोपे नहीं जाते बल्कि सबकी सहमति से ही पार्टी किसी नतीजे पर पहुंचती है। उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के नौ महीने के शासन के बेमिसाल और अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है फिर चाहे वह गरीब हो, दलित हो या फिर महिलाएं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस के झूठ और भ्रम का मुखौटा अब उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सात विधानसभा सीटों के हर बूथ पर ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ के साथ काम करने की रणनीति बनाई गई है। राठौड़ ने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और कार्यकर्ता ही पार्टी की मुख्य ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के बूथ की मेहनत सभी उपचुनावों पर कमल खिलाएगी। राजस्थान में झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थीं।

सलूंबर सीट भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन और रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबैर खान के निधन के कारण खाली हुई थी। राजस्थान विधानसभा की 200 सीट में से भाजपा के पास 114, कांग्रेस के पास 65, आठ निर्दलीय, बीएपी के खाते में तीन, बसपा के दो और रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का एक विधायक है।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान उपचुनावकांग्रेसBJPअशोक गहलोतभजनलाल शर्मासचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम