लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने कहा- दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने की होगी बेहतर कोशिश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2019 08:33 IST

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र तक लाने और छोड़ने के इंतजाम विधानसभा चुनाव में भी किए गए थे।

Open in App

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग के प्रयासों से एक लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम माहौल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। वर्तमान में 5.25 लाख से ज्यादा दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में अधिकाधिक दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए मिले सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

वहीं, उमंग स्वयंसेवी संस्थान की निदेशक दीपक कालरा ने कहा कि निर्वाचन विभाग के प्रयासों का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के प्रति लोगों का नजरिया बदला-बदला सा नजर आया। अधिकतर मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों की मदद के लिए अधिकारी से लेकर आमजन तक तत्पर दिखे। मतदान केंद्रों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा हो तो परिणाम और भी सुखद आ सकते हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र तक लाने और छोड़ने के इंतजाम विधानसभा चुनाव में भी किए गए थे। इस चुनाव में इन्हें और व्यापक बनाया जाएगा। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से भी सुझाव लिए जाकर उन्हें लोकसभा चुनाव में लागू करने की कोशिश की जाएगी। दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत मतदान हो इसके भी प्रयास किए जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल