लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: सूबे में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने उठाया ये कदम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2018 19:50 IST

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक ने बताया कि प्रदेश के सभी 4 करोड़ 76 लाख से ज्यादा मतदाताओं तक 2 दिसंबर तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएगी।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में नवाचारों के जरिए मतदान के प्रति उत्साही माहौल बनाया जाए। सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर जाकर मतदाताओं को जागरुक करें ताकि 7 दिसंबर को अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।  उन्होंने बुधवार को सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष से प्रदेश भर के जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे 'स्वीप' कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्वीप कार्यक्रमों और 25 नंवबर से 1 दिसंबर तक चल रहे 'सरगम सप्ताह' के माध्यम से विभिन्न आयोजन और नवाचार करते हुए आमजन में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है। सभी जिलों में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर्स की व्यवस्था कर ली गई है।

इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो स्काउट गाइड कैडेट्स को भी नियोजित करने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस बार सभी मतदान केंद्रों पर चार पोस्टर चिपकाकर मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया और मतदान से जुड़ी जानकारियों के बारे में बताया जाएगा। 

पहले पोस्टर में सभी उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिन्हों को दर्शाया जाएगा। वहीं दूसरे पोस्टर के जरिए ईवीएम-वीवीपैट के जरिए कैसे करें मतदान प्रक्रिया को चित्र के माध्यम से समझाया जाएगा। तीसरे पोस्टर में मतदान केंद्र पर क्या करें और क्या करें संबंधी गाइड लाइंस होंगी तो चौथे पोस्टर में मतदान के लिए मतदाता पर्ची के अलावा काम में आने वाले वैकल्पिक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक ने बताया कि प्रदेश के सभी 4 करोड़ 76 लाख से ज्यादा मतदाताओं तक 2 दिसंबर तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाता पर्ची का अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। इसी तरह 72 हजार से ज्यादा दृष्टिबाधित मतदाताओं को भी ब्रेलयुक्त वोटर स्लिप का वितरण किया जाएगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?