लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Polls 2024: अलवर के सांसद महंत बालकनाथ सीएम पद के लिए भाजपा के शीर्ष उम्मीदवार के रूप में उभरे

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2023 15:25 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बालकनाथ भी नाथ समुदाय से आते हैं और अलवर में उनका जबरदस्त समर्थन और अनुयायी हैं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों से ही 6 वर्ष की उम्र में संन्यास ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देताजा रुझान के मुताबिक, बीजेपी 113 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए हैजबकि सत्तारूढ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है200 सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता है

Rajasthan Assembly Polls 2024: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने को तैयार है। चुनाव आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक, 200 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 113 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा? हालांकि महंत बालकनाथ, जिन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में खड़ा किया गया है, नवीनतम रुझानों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

कौन हैं महंत बालकनाथ?

बालकनाथ, जो अलवर से लोकसभा सांसद हैं और 40 साल के हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बालकनाथ भी नाथ समुदाय से आते हैं और अलवर में उनका जबरदस्त समर्थन और अनुयायी हैं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों से ही 6 वर्ष की उम्र में संन्यास ले लिया था। उनके संत बनने का निर्णय उनके परिवार के सदस्यों ने लिया था। बालकनाथ ने बताया कि वह हमेशा से समाज की सेवा करना चाहते थे। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है, "माध्यम कोई भी हो, समाज की सेवा की जानी चाहिए और मैं यही कर रहा हूं।"

अपनी तिजारा सीट से आगे हैं बालकनाथ?

बालकनाथ अपनी तिजारा सीट से आगे हैं और कांग्रेस भारी अंतर से पीछे चल रही है। आज सुबह वोटों की गिनती शुरू होने से ठीक पहले बालकनाथ ने भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। नतीजों से एक दिन पहले शनिवार 2 दिसंबर को बालकनाथ ने बीजेपी मुख्यालय में संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की थी। 

शीर्ष पद के लिए अन्य उम्मीदवार

शीर्ष पद के लिए अन्य दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैं। वहीं बीएल संतोष से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बालकनाथ ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा, "जहां तक सीएम पद की बात है तो हमारे प्रधानमंत्री बीजेपी के लिए चेहरा हैं और हम उनके नेतृत्व में काम करना जारी रखेंगे। सीएम कौन होगा इसका फैसला भी पार्टी करेगी। मैं एक नेता के तौर पर खुश हूं।" 

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो