लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस सीट पर BJP के युवा नेता लगा सकते हैं विजयी हैट्रिक, कांग्रेस को 1998 से जीत का इंतजार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 16, 2018 07:45 IST

Rajasthan assembly elections facts in hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव तेलंगाना विधानसभा चुनाव के साथा करवाए जाएंगे, जिसके लिए 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए दर-दर पर पहुंच रही हैं। सूबे की दोनों दिग्गज पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस एक-दूसरे के ऊपर आरोप और प्रत्यारोप लगा रही हैं। इस बीच आज हम आपको प्रदेश की एक ऐसी सीट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बीजेपी हैट्रिक लगा सकती है, जबकि कांग्रेस 1998 के बाद वापसी करने की कोशिश में जुटी हुई है।

कांग्रेस के लिए साख का सवाल

दरअसल, हम बात नोहर विधानसभा सीट की कर रहे हैं, जोकि सूबे के हनुमानगढ़ जिले में है। यह सीट सामान्य है। यहां पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है और पार्टी  के युवा नेता अभिषेक मटोरिया विधायक हैं। अब उनके सामने तीसरी बार चुनाव जीतने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस लंबे समय से इस सीट पर जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। दोनों ही पार्टियां इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

इस सीट पर छह बार जीती कांग्रेस

आंकड़ों पर नजर डालें तो नोहर सीट पर 1951 में कांग्रेस ने विजय पताका फहराया था और वह अबतक छह बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुकी है। काग्रेस ने 1951, 1957, 1972, 1980, 1985 और 1998 में अंतिम चुनाव जीता था, जिसके बाद से जीत हासिल नहीं हो सकी है। वहीं, बीजेपी लगातार  दो बार से जीतती आ रही है। लेकिन, 2008 विधानसभा चुनाव से पहले उसे कभी भी यहां जीत नहीं मिली।

ये हैं पिछले चुनाव के आंकड़े 

चुनाव आयोग के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में नोहर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या दो लाख, 17 हजार, 571 थी। वहीं, एक लाख, 86 हजार 987 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और 85.94 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक मटोरिया ने 96 हजार, 637 वोट हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र को 69 हजार, 686 वोट मिले। बीजेपी के अभिषेक मटोरिया ने कांग्रेस के राजेंद्र को 26 हजार, 951 वोटों से हराया था।   

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव की तारीखें

राजस्थान विधानसभा चुनाव तेलंगाना विधानसभा चुनाव के साथा करवाए जाएंगे, जिसके लिए 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर रखी गई है। वहीं, नाम वापसी 22 नवंबर तक की जाएगी, जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण