लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इन 15 विधानसभा सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा पड़ा है NOTA

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 08:15 IST

बागीडोरा में 5,581 लोगों ने नोटा दबाया, वहीं घाटोल में 4,857, गरही में 4,594 और बांसवाड़ा में 3,876 लोगों ने नोटा का बटन दबाया.

Open in App

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 15 विधानसभा क्षेत्रों में विजयी रहे उम्मीदवार के जीत के अंतर से ज्यादा वोट वहां नोटा के खाते में पड़े हैं. नोटा मतों के इस्तेमाल से भाजपा और कांग्रेस को सात से आठ सीटों का फायदा हुआ है. वसुंधरा राजे की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के एक कद्दावर केबिनेट मंत्री के जीत के अंतर से अधिक नोटा मतों का इस्तेमाल किया गया.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 1,704 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि यहां 2,371 मतदाताओं ने नोटा मतों का उपयोग किया है. आसींद विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतों के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार जब्बार सिंह सांखला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनीष मेवाड़ा को 154 मतों से पराजय किया है. जबकि वहां 2,943 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है.

पीलीबंगा में भाजपा के धर्मेंद्र कुमार ने कांग्रेस के विनोद कुमार को मात्र 278 मतों से पराजित किया है, वहीं मारवाड़ जंक्शन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार खुशवीर सिंह ने भाजपा के केसाराम चौधरी को 251 मतों से पराजित किया हैं. पीलीबंगा में 2,441 लोगों ने नोटा दबाया है, जबकि मारवाड़ जंक्शन में 2,719 नोटा पड़ा है.

विधानसभा चुनाव में वोटों के रुझान के अनुसार, बांसवाड़ा जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नोटा मतों का इस्तेमाल किया गया है. कुशलगढ़ विस में सबसे ज्यादा नोटा मतों का इस्तेमाल बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11,002 नोटा मतों का इस्तेमाल किया गया, जबकि यहां उम्मीदवार की जीत का अंतर 18,950 था.

बागीडोरा में 5,581 लोगों ने नोटा दबाया, वहीं घाटोल में 4,857, गरही में 4,594 और बांसवाड़ा में 3,876 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. घाटोल, चौहटन, पचपदरा, आसिंद, बूंदी, पीलीबंगा, चौमू, मालवीय नगर, पोकरण, खानपुर, खेतड़ी, मकराना, मारवाड़ जंक्शन, दांतारामगढ़ और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां उम्मीदवार की जीत के अंतर से ज्यादा नोटा का इस्तेमाल किया गया.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप