लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः BJP प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद खड़ी हुई पार्टी में बगावत

By अनुभा जैन | Updated: November 13, 2018 18:02 IST

भाजपा की पहली सूची में बाड़मेर से वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव हारने के पश्चात पांच साल से क्षेत्र में सक्रिय डॉ. प्रियंका को दरकिनार कर दिया। 

Open in App

विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों की पहली सूची आने के साथ ही भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री और जैतारण टिकट की दावेदारी करने वाले सुरेन्द्र गोयल ने टिकट कटने के बाद बगावती सुर अपना लिये हैं। गोयल ने 17 नवंबर को निर्दलीय रूप से नामांकन भरने का भी ऐलान कर दिया है। 

जैतारण से ही भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह कुड़की ने भी बागी रूप से ताल ठोक दी है। वे भी 17 नवंबर को नामांकन भरेंगे। पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ ने पार्टी छोड़ दी है और 16 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। धनखड़ 22 वर्षों से भाजपा में थे। वहीं भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने से नाराज नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में नागौर से ही चुनाव लड़ने का भी दावा किया है। 

इधर, भाजपा की पहली सूची में बाड़मेर से वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव हारने के पश्चात पांच साल से क्षेत्र में सक्रिय डॉ. प्रियंका को दरकिनार कर दिया। 

टिकट नहीं मिलने से उपेक्षित महसूस कर रहे कद्दावर किसान नेता स्वर्गीय गंगाराम चौधरी की पोती डॉ. प्रियंका चौधरी ने यूआईटी चेयरपर्सन के पद से त्यागपत्र दे दिया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि यह परिवार हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ जुड़ चुनाव मैदान में ताल ठोक सकता है।

वहीं, पहली सूची पर वंशवाद जैसे आरोपों को खारिज करते हुये केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो 131 नामों की सूची भाजपा द्वारा घोषित की गई है वह संघ या मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नहीं बल्कि पूरी भाजपा की सूची है। सभी की रायशुमारी के बाद ही यह सूची जारी की गयी है। 

आगे जानकारी देते हुये शेखावत ने कहा कि पहली सूची में दिग्गज मंत्री जैसे यूनुस खां, कालीचरण सर्राफ, राजपाल सिंह शेखावत या सुरेंद्र गोयल के नाम नहीं होने की चर्चा हो रही है। पर वास्तविकता में अभी पहली सूची की घोषणा की गई है 69 और नामों की घोषणा होना अभी बाकी है। 

अब भाजपा बेसब्री से कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है। कांग्रेस सूची के बाद ही भाजपा अपनी दूसरी व अंतिम सूची जारी करेगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत