लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के सत्ता में आने तक माला, साफा नहीं पहनूंगा और शाम का भोजन नहीं करूंगा, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया ऐलान

By भाषा | Updated: February 3, 2022 21:41 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। 2023 में विधानसभा चुनाव होने को है। भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में संस्कृति के प्रतीक के रूप में पहनना पसंद करते हैं।2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेंगे।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में जब तक पार्टी सत्ता में नहीं आती तब तक वह माला और साफा नहीं पहनेंगे और शाम का भोजन नहीं करेंगे।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा, 'मैंने संकल्प लिया है कि जब तक 2023 में राजस्थान में हम लोग कांग्रेस पार्टी को जड़ से नहीं उखाड़ दें और भाजपा की सरकार को प्रचंड बहुमत से नहीं बना दें तब तक माला नहीं पहनूंगा, साफा नहीं पहनूंगा और शाम का भोजन नहीं करूंगा। ”

प्रदेश में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। साफा राजस्थान में पारंपरिक पगड़ी को कहते हैं जिसे नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों में संस्कृति के प्रतीक के रूप में पहनना पसंद करते हैं। पूनियां ने विश्वास जताया कि वे 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेंगे।

एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘ हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व व लोकप्रिय नीतियों के साथ राजस्थान में 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।’’ पूनियां चुनाव प्रचार के सिलसिले में पिछले दो दिन से उत्तर प्रदेश में हैं।

उल्लेखनीय है कि 2014 में राजस्थान में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने तक साफा नहीं पहनने का संकल्प लिया था। दिसंबर 2018 में राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर पायलट ने साफा पहना था। 

टॅग्स :राजस्थानविधानसभा चुनावBJPकांग्रेसविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअशोक गहलोतसचिन पायलटSatish Poonia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार