लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सूबे में कल थम जाएगा चुनाव प्रचार, पार्टियां झोंक दे रही हैं पूरी ताकत

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 4, 2018 20:09 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने राज्य के मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर, लालच व दबाव के मतदान करें।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव प्रचार-प्रसार बुधवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। लेकिन, उससे पहले पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए पर ताकत झोंक दे रही हैं। राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 7 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने राज्य के मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर, लालच व दबाव के मतदान करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

कुमार ने बताया कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घंटे पहले 5 बजे से 7 दिसंबर शाम 5 बजे तक राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक सभा आयोजित करने, जुलूस निकालने, सिनेमा के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही संगीत-समारोह, नाट्य-अभिनय अथवा अन्य कोई मनोरंजन कार्यकम आयोजित कर चुनाव प्रचार पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रत्याशियों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से अपना प्रचार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना पहली अनिवार्यता है। इसके पश्चात मतदाता को मतदान केंद्र पर अपनी पहचान स्थापित करानी होगी। राज्य में सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं हैं, वे अपनी पहचान मतदाता पर्ची या वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से करा सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश में 4 करोड़, 77 लाख, 89 हजार, 815 हजार कुल मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप