लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव : धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त, वल्लभनगर में भी आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:26 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को जारी मतों की गिनती में दिन में दो बजे तक के रूझान के अनुसार धरियावद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है, जबकि वल्लभनगर सीट पर भी पार्टी का उम्मीदवार आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दिन में दो बजे तक की मतगणना में धरियावाद सीट के लिए 24 में से 22 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां कांग्रेस के नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय थावरचंद से 21346 वोट से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दिन में दो बजे तक के रुझान के अनुसार वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रणधीर सिंह भिंडर (निर्दलीय) से 13567 वोट से आगे हैं। वल्लभनगर में 23 में से 15 राउंड की गिनती हुई है।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा के मतों की गणना 23 राउंड व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 24 राउंड में पूरी होगी।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैम्पस व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए