लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का मजदूरों को तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2019 16:05 IST

श्रम आयुक्त नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना में अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। नई मजदूरी दरें एक मई से राज्य में प्रभावी होगी। 

Open in App

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने मजदूर वर्ग को मामूली राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 12 रुपये प्रतिदिन की दर से बढ़ाने का फैसला लिया है। मजदूरी की नई दरों एक मई, 2019 से लागू हो जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना में सम्मिलित बिन्दु 'राज्य की न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी की जायेगी' के सम्बन्ध में यह निर्णय लिया गया है।

श्रम आयुक्त नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना में अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। नई मजदूरी दरें एक मई से राज्य में प्रभावी होगी। 

उन्होंने बताया कि अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी की दर 225 रुपये प्रतिदिन व 5850 रुपये प्रतिमाह, अर्ध कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी की दर 237 रुपये प्रतिदिन व 6162 रुपये प्रतिमाह, कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी की दर 249 रुपये प्रतिदिन व 6474 रुपये प्रतिमाह और उच्च कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी की दर 299 रुपये प्रतिदिन व 7774 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी की नई दरें निर्धारित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर इस बढ़ोतरी से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों से दो माह की अवधि में सुझाव के साथ आपत्तियां मांगी हैं।  जैन ने बताया कि विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि एक जनवरी, 2018 से लागू की गई थी। न्यूनतम मजदूरी की दरों में वृद्धि प्रस्तावित करते समय उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों को ध्यान में रखा जाता है। 

उन्होंने बताया कि राज्य में एक मई, 2019 से प्रस्तावित उपरोक्त न्यूनतम मजदूरी की दरों को तय करते समय सितम्बर, 2017 से दिसम्बर, 2018 तक की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में जो वृद्धि दर्ज की गयी है उसे ध्यान में रखा गया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के यह आंकड़े श्रम विभाग को लेबर ब्यूरो, शिमला से प्राप्त किये जाते हैं।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील