लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गहलोत सरकार का बड़ा एलान, आवारा गायों को गोद लेने वालों को करेगी सम्मानित 

By भाषा | Updated: January 14, 2019 15:38 IST

गोपालन निदेशक विश्राम मीणा ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य लोगों के सहयोग से गो संरक्षण करना है। जो लोग गायों को गोद लेंगे या उनके कल्याण के लिए अंशदान करेंगे उन्हें स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।’’ 

Open in App

 राजस्थान में गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य की नयी गहलोत सरकार ने आवारा गाय गोद लेने वालों को स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का फैसला किया है।

गोपालन निदेशालय ने इस बारे में सभी जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजा है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे दानदाताओं, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गौ प्रेमियों को आवारा गाय गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके तहत आवारा गायों को गोद लेने वालों और उनके लिए कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेने वालों को गणतंत्र दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

गोपालन निदेशक विश्राम मीणा ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य लोगों के सहयोग से गो संरक्षण करना है। जो लोग गायों को गोद लेंगे या उनके कल्याण के लिए अंशदान करेंगे उन्हें स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।’’ 

इस बारे में सभी जिला कलेक्टर को 28 दिसंबर को एक पत्र जारी किया गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब