लाइव न्यूज़ :

Amrit Lal Meena: सलूम्बर सीट से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का हृदयाघात से निधन, सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा भावुक पोस्ट...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 13:28 IST

Amrit Lal Meena: राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृत लाल मीणा का बुधवार रात हृदयाघात से निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अत्यन्त दुःखद! भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का हृदयाघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृत लाल मीणा का बुधवार रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित तमाम नेताओं ने मीणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद मीणा को उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया। मीणा 2013 से तीन बार विधायक रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का हृदयाघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

शर्मा सलूम्बर जाकर मीणा को श्रद्धांजलि देंगे। मीणा के निधन से राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में अब छह सीटें खाली हो गईं। इस समय राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 114 व कांग्रेस के 66 विधायक हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो व राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। निर्दलीय विधायकों की संख्या आठ है।

टॅग्स :राजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए