लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा- लिए जा चुके हैं 98 हजार कोरोना सैंपल, प्रतिदिन साढ़े 6 हजार की क्षमता विकसित

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 30, 2020 06:41 IST

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि अब तक प्रदेश में लगभग 98 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं और 6.5 हजार से ज्यादा जांचों की क्षमता विकसित की जा चुकी है। देश भर में इतने व्यापक स्तर पर सैंपल लेने वाला और जांच करने वाला राजस्थान अग्रणी प्रदेश है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेते हुए उनकी जांच करवाकर ही हम कोरोना को मात देने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में लगभग 98 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं और 6.5 हजार से ज्यादा जांचों की क्षमता विकसित की जा चुकी है।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेते हुए उनकी जांच करवाकर ही हम कोरोना को मात देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में लगभग 98 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं और 6.5 हजार से ज्यादा जांचों की क्षमता विकसित की जा चुकी है। देश भर में इतने व्यापक स्तर पर सैंपल लेने वाला और जांच करने वाला राजस्थान अग्रणी प्रदेश है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जांच की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। प्रदेश भर में 13 आरटी-पीसीआर की मशीनों के जरिए व्यापक स्तर पर जांचें की जा रही हैं। डूंगरपुर में 3, उदयपुर में 4, बीकानेर और बाड़मेर 1-1 और भरतपुर व कोटा 2-2 मशीनें भेजी गई हैं। इनमें डूंगरपुर की 3 और उदयपुर की 2 और बीकोनर की 1 मशीन के जरिए जांच का कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि जांचों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईसीएमआर ने भीलवाड़ा को अनुमति दे दी और वहां जांच का कार्य शुरू हो गया है। आरयूएचएस में 250 जांच प्रतिदिन होना शुरू हो गया और वहां इसका दायरा बढ़ाकर 1000 प्रतिदिन जांच की जाएंगी। जयपुर और जोधपुर के लिए कोबोस-8800 के ऑर्डर किए जा चुके हैं, इनके आने के बाद जांचों का दायरा 3-4 हजार प्रतिदिन और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में  व्यापक स्तर पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है ।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की तादात 2393 रही। इसमें से 781 कोरोना प्रभावित पॉजिटिव से नेगेटिव में तब्दील हो चुके हैं एवं 584 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश भर में लगभग 98 हजार लोगों का सैंपल लिया जा चुका है, जिनमें से 90108 की जांचें नेगेटिव रही हैं और 5289 की रिपोर्ट आना बाकी है।

डॉ. शर्मा ने बताया कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किसी भी स्तर पर मैन पावर की कमी नहीं आने दी जाएगी। 12 हजार नर्सिंगकर्मियों की भर्ती का मामला न्यायिक प्रक्रिया में होने से अटका हुआ था। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की राह आसान करते हुए न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी को नियुक्ति देने के निर्देश दिए। ऐसे लगभग 9 हजार एएनएम और जीएनएम को नियुक्ति भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 735 चिकित्सकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 2000 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए टीबी के इलाज काम आने वाली सीबीनाट मशीनों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आरटीपीसीआई पद्धति से जांच की जाएगी। टीबी के मरीजों को एक महीने की दवा अग्रिम देने की व्यवस्था  की है। यही नहीं जो टीबी कार्यक्रम में पंजीकृत नहीं हैं, उनकी दवाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीनाट मशीनों से जांचों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों और मॉनिटरिंग के चलते राजस्थान जांच सुविधाओं विकसित करने, सैंपल ज्यादा लेने, पॉजिटिव से नेगेटिव करने, संक्रमण की गति को नीचे लाने सहित कई विषयों में अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह स्वास्थ्यकर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने जिस जज्बे से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, उसी का परिणाम है कि कोरोना का संक्रमण कम होने लगा है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जांच की सुविधाओं को बढ़ाकर वहां के चिकित्सकीय आधारभूत ढांचे को विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स को चिकित्सा संस्थानों में जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का खाका तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हुए हैं। ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी बीमारी का सामना राजस्थान आसानी से कर सके।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील