लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए 525 नए पद मंजूर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:48 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान सरकार ने पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए 525 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मेडिकल सोसायटी के अधीन संचालित भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू एवं डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेजों के लिए आचार्य से जूनियर रेजिडेंट स्तर तक के 525 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

इस मंजूरी से इन मेडिकल कॉलेजों में पांचवें बैच के साथ ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ हो सकेंगे और नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुरूप कॉलेज का संचालन संभव हो सकेगा।

प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में आचार्य के पांच, सह आचार्य के 21, सहायक आचार्य के 35, वरिष्ठ प्रदर्शक के 10, सीनियर रेजिडेंट के 13 और जूनियर रेजिडेंट के 21 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार हर कॉलेज में 105 नवीन पदों का सृजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए