लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 17 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196, सीकर में लोगों को नमाज के लिए मस्जिद बुलाने वाला मौलवी गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 4, 2020 22:48 IST

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 196 हो गई है। बांसवाड़ा जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। वहीं, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक 60 साल की संक्रमित महिला की शनिवार को मौत हो गई। जयपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक झुंझुनूं में 6, जोधपुर में 5, बांसवाड़ा और चूरू में 2-2, जबकि भीलवाड़ा और बीकानेर में 1-1 मरीज सहित कुल 17 नए मामले सामने आए। इनमें से 8 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे हैं। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 196 हो गई है। बांसवाड़ा जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। वहीं, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक 60 साल की संक्रमित महिला की

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक झुंझुनूं में 6, जोधपुर में 5, बांसवाड़ा और चूरू में 2-2, जबकि भीलवाड़ा और बीकानेर में 1-1 मरीज सहित कुल 17 नए मामले सामने आए। इनमें से 8 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे हैं।

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 196 हो गई है। बांसवाड़ा जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। वहीं, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक 60 साल की संक्रमित महिला की शनिवार को मौत हो गई। जयपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज हैं।

वहीं, प्रदेश के सीकर जिले के नीमकाथाना के पास गुहाला में नमाज के लिए लोगों को लाॅकडाउन के बावजूद बुलाने वाले मौलवी को सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया मौलाना मोहम्मद जमालुद्दीन झारखंड के गोडा का रहने वाला है।

जयपुर के शाहपुरा में लॉकडाउन के चलते सेवा समिति ने शनिवार सुबह शहर के आसपास की झुग्गियों में जरूरतमंदों को दूध और छोटे बच्चों को बिस्किट बांटे। 60 से अधिक परिवारों को दूध के पैकेट दिए गए।

राज्य के भीलवाड़ा में शुक्रवार से 13 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इस दौरान बेहद जरूरी कोई सामान प्रशासन को सूचना देकर मंगवाया जा सकेगा। किसी को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। यहां जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, आरएसी, होमगार्ड और एसडीआरएफ के 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में चार दिन बाद आज एक कोरोना का रोगी सामने आया अब यहां कुल संख्या 27 हो गई। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, वहीं 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और इन 17 में से बीती शाम 9 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा में अब तक पॉजिटिव मिले सभी लोग एक निजी अस्पताल से संबंधित हैं। ये लोग पूरी तरह वायरस फ्री हो चुके हैं। इनके लगातार तीन टेस्ट निगेटिव आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानजयपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील