लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : चिरंजीवी योजना के लिए 1.31 करोड़ परिवारों ने पंजीकरण करवाया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:49 IST

Open in App

जयपुर, 26 मई राजस्थान में 1.31 करोड़ परिवारों ने अब तक मुख्‍यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए पंजीकरण करवाया है जिसमें प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा है।

इसके साथ ही अब तक 20 हजार से अधिक लोग इस योजना के तहत नि:शुल्क लाभ की सुविधा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,' एक मई से शुरुआत के बाद अभी तक बीस हजार से अधिक लोगों को चिरंजीवी योजना के माध्यम से निशुल्क इलाज मिला है।'

उन्होंने कहा कि अभी तक 1 करोड़ 31 लाख परिवार इस योजना में पंजीकरण करवा चुके हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार अभी तक जिन परिवारों ने चिरंजीवी योजना में पंजीकरण नहीं करवाया है वो 31 मई तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। इससे महज 850 रुपये प्रतिवर्ष में 5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

गहलोत ने कहा है कि 31 मई तक पंजीकरण ना करवाने पर योजना का लाभ पाने के लिए 3 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जायेगा। इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गये हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्श, जांचें, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुड़ा चिकित्सा व्यय भी निःशुल्क उपचार में शामिल होगा।

अधिकारियों के अनुसार पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा था अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा। साथ ही प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि अर्थात 850 रूपये पर वार्षिक 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए