लाइव न्यूज़ :

Viral News: सानिया मिर्जा के फार्म हाउस में गाय को मारी गई थी गोली? मामले पर सफाई दे चुकीं टेनिस स्टार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 13, 2020 11:15 IST

कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा पर बीजेपी विधायक ने आरोप लगाए थे, जिसे खुद स्टार खिलाड़ी ने नकार दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर ये सूचना लगातार प्रचारित होती रही...

Open in App
ठळक मुद्देसानिया मिर्जा पर बीजेपी विधायक ने लगाए थे गंभीर आरोप।स्टार खिलाड़ी कर चुकी इस सूचना का खंडन।सोशल मीडिया पर अब भी शेयर हो रही फेक जानकारी।

कुछ दिनों पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे। बीजेपी विधायक के मुताबिक सानिया मिर्जा की उपस्थिति में उनके फार्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड ने एक गाय को गोली मारी थी, जिसके बाद सानिया ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि ये खबर इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती गई।

सानिया मिर्जा पहले ही दे चुकीं सफाई, घटना से नहीं कोई भी संबंध

सानिया मिर्जा के मुताबिक उनका पारिगी में कोई फार्म हाउस नहीं है। उन्होंने कहा इस मामले पर पहले ही सफाई देते हुए कहा था, "निहित स्वार्थों से गलत और दुर्भावनापूर्ण खबरें चलाई जा रही हैं कि विखराबाद जिले के पारिगी में स्थित फार्म हाउस में एक गाय को गोली मार दी गई, जिस घटना से मेरा कोई संबंध है।"

उन्होंने आगे कहा, "वास्तव में मैंने इस झूठी खबर का जवाब देने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मामले पर अब अपनी सफाई दे रही हूं। पारिगी में मेरा कोई फार्म हाउस ही नहीं है। जिस शख्स (सिक्योरिटी गार्ड) का ताल्लुक उस फार्म हाउस और गाय को गोली मारने की खबर में बताया गया है, उस नाम का कोई भी व्यक्ति मेरे यहां काम नहीं करता। मैं सितंबर की शुरुआत से ही देश के बाहर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि इस झूठे दावे पर रोक लगाई जाए और भविष्य में मेरा नाम ऐसी तथ्यहीन खबरों से नहीं जोड़ा जाए।"

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ाइंडियातेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसगायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप