लाइव न्यूज़ :

3 मईः विश्न इतिहास में ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ प्रदर्शित हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 13:05 IST

भारत में सिने जगत के इतिहास में 3 मई का दिन यादगार रहा क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ तत्कालीन बम्बई (अब मुंबई) में प्रदर्शित हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे1845 : चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।1993 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की। 2008 : टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।

विश्व इतिहास में तीन मई के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन कहीं गृहयुद्ध समाप्त हुआ तो कहीं शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत में सिने जगत के इतिहास में 3 मई का दिन यादगार रहा क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ तत्कालीन बम्बई (अब मुंबई) में प्रदर्शित हुई।

तीन मई की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौराः

1660 : स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1764 : बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।

1765 : फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।

1845 : चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।

1913 : पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।

1961 : कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।

1965 : कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969 : भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।

1981 : भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।

1989 : देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।

1993 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।

1998 : यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।

2006 : पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।

2008 : टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।

2013 : चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।

2016 : कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ। 

टॅग्स :इंडियाफिल्म डायरेक्टरचीनअमेरिकाटाटापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील