लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे का दावा, राममंदिर के मुद्दे पर ओवैसी की मदद से दंगों की साजिश रच रही है बीजेपी सरकार

By भाषा | Updated: December 4, 2018 21:07 IST

राज ठाकरे ने यह सनसनीखेज आरोप सोमवार रात यहां पार्टी की एक रैली में लगाते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर एआईएमआईएम के साथ मिलकर दंगे भड़काने की कोशिश कर सकती है।’’ 

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि केंद्र सरकार असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एआईएमआईएम) की मदद से राममंदिर के मुद्दे पर दंगों की साजिश रच रही है। ठाकरे ने यह सनसनीखेज आरोप सोमवार रात यहां पार्टी की एक रैली में लगाते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर एआईएमआईएम के साथ मिलकर दंगे भड़काने की कोशिश कर सकती है।’’  

राज ठाकरे ने कहा- मुझे दिल्ली से किसी ने फोन पर राम मंदिर के खिलाफ साजिश की जानकारी दी है

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली से किसी ने फोन पर बताया कि केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर दंगों की साजिश रच रही है और वह इसके लिये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मदद चाह रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह बेहद गंभीर है। केंद्र सरकार के पास अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में दिखाने लायक कोई ठोस काम नहीं है। उनके पास दंगे भड़काने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’  

ठाकरे ने कहा- मैं नहीं चाहता कि अगले साल आम चुनावों से पहले ही राम मंदिर बने  

ठाकरे ने कहा, ‘‘यद्यपि मैं (अयोध्या में) राममंदिर निर्माण का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं इस बात पर जोर नहीं दे रहा हूं कि अगले साल आम चुनावों से पहले ही इसका निर्माण हो। अगर चुनावों के बाद मंदिर बनाया जाता है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।’’ ठाकरे ने दिल्ली से फोन करने वाले का नाम नहीं बताया। 

ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई से एआईएमआईएम विधायक वारिस पठान ने पुलिस से कहा कि वह मनसे प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई शुरू करे।उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस को ठाकरे को हिरासत में लेना चाहिए। अगर उनके पास इतनी महत्वपूर्ण जानकारी है तो उन्हें इसे पुलिस से साझा करना चाहिए।’’ पठान ने कहा कि ऐसा लगता है कि ठाकरे ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाना चाहते हैं।शिवसेना ने मनसे प्रमुख पर दंगों को लेकर उनके दावों पर ताना मारा। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘‘राममंदिर को लेकर कोई दंगे नहीं होंगे। यदि किसी के पास सूचना है (कि दंगों की योजना बनायी जा रही है), उसे पुलिस को सूचित करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :राम मंदिरअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?