लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे का 'हिंदू कार्ड'! महाराष्ट्र सरकार को दी धमकी- लाउडस्पीकर नहीं हटे तो मस्जिदों के बाहर बजाएंगे 'हनुमान चालीसा'

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2022 08:27 IST

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को धमकी भरे लहजे में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा है। साथ ही उन्होंने शरद पवार पर महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देलाउडस्पीकर नहीं हटे तो मस्जिदों के बाहर बजाएंगे 'हनुमान चालीसा': राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार को धमकीमदरसों पर छापे मारे नरेंद्र मोदी सरकार, यहां पाकिस्तान समर्थक रहते हैं: राज ठाकरेराज ठाकरे ने शरद पवार पर भी महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र की सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर रखे जाएंगे और उसमें 'हनुमान चालीसा' बजाई जाएगी।

राज ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। आप अपने घर पर प्रार्थना कर सकते हैं लेकिन सरकार को मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाने को लेकर फैसला करना चाहिए। मैं अब चेतावनी दे रहा हूं....लाउडस्पीकर हटाओ या हम मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर रख देंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे।'

राज ठाकरे ने सांसदों और विधायकों को दिए जाने वाले पेंशन को भी हटाने कहा। साथ ही राज ठाकरे ने मुंबई में विधायकों को घर देने की राज्य सरकार की घोषणा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा अगर इन्हें घर दिया जाता है पहले इनके बंगले और फार्महाउस ले लिए जाने चाहिए।

राज ठाकरे ने कहा, 'विधायकों और सांसदों की पेंशन बंद होनी चाहिए। मकान देना है तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को दे दो। विधायकों को मकान क्यों दें? अगर मकान देना ही है तो उनके फार्महाउस ले लो और फिर दे दो उन्हें घर।

मस्जिदों में छापे मारे नरेंद्र मोदी सरकार

राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापे मारने की भी अपील की और कहा कि वहां रहने वाले लोग 'पाकिस्तानी समर्थक' हैं। राज ठाकरे ने कहा, 'मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं। पाकिस्तानी समर्थक यहां रह रहे हैं। मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है... हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है लेकिन विधायक उन्हें बनवाते हैं।'

शरद पवार पर साधा निशाना

मनसे प्रमुख ने एनसीरपी प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा और कहा कि वह 1999 में अपनी पार्टी के गठन के बाद महाराष्ट्र में जातिवादी राजनीति के उदय के लिए जिम्मेदार हैं। 

राज ठाकरे ने कहा, 'एनसीपी 1999 में बनी और इसके बाद से राज्य में जातिवाद बढ़ा। ये शरद पवार द्वारा किया गया। एनसीपी ने हमेशा जाति के आधार पर राजनीति की है और लोगों के बीच विभाजन पैदा किया। अगर हम जाति की राजनीति से बाहर नहीं आएंगे तो हिंदू कैसे बनेंगे? हिंदुत्व का कौन सा झंडा हम पकड़ेंगे।'

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीपाकिस्तानशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो