लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने निगम की घायल अधिकारी से मुलाकात की, कहा- मनसे अवैध फेरीवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:16 IST

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक रेहड़ी-पटरीवाले व्यक्ति के हमले में घायल महिला अधिकारी से मिलने के बाद बुधवार को कहा कि अवैध फेरी लगाने वाले लोगों में गुंडागर्दी की प्रवत्ति को खत्म किए जाने की जरूरत है। मजीवाड़ा-मनपाड़ा क्षेत्र की सहायक निगम आयुक्त (एएमसी) कल्पिता पिंपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर फेरी लगाने वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाले ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिंपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई। ठाकरे ने अस्पताल जाकर पिंपले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला अधिकारी के साहस की प्रशंसा करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बाद में अस्पताल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने मराठी में कहा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं लेकिन ‘ इस तरह की प्रवृत्तियों को बल मिलता जा रहा है।’’ ठाकरे की पार्टी मनसे ‘धरती पुत्रों’ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ अवैध फेरी लगाने वालों के खिलाफ मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) की लड़ाई जारी रहेगी… इन ताकतों की ऐसी ‘हिम्मत’ को कुचलने की जरूरत है।’’ ठाकरे ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस अपना काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। अदालत भी अपना काम कर रही है।’’ आरोपी की पहचान अमर यादव के रूप में की गई है और उसने बाद में आत्महत्या की धमकी भी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी चिल्लाते और चाकू लहराते दिखाई दे रहा है। इस घटना पर काफी हंगामा मंचा है और राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न तबकों ने इस हमले की निंदा की है। महाराष्ट्र भाजपा इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी अस्पताल जाकर पिंपले और सुरक्षाकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वाघ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशना भी साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील