लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस और राज ठाकरे की बीच दो घंटे तक चली मुलाकात, गठबंधन की अटकलें तेज

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2020 06:20 IST

सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फड़नवीस ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद राज ठाकरे राजनीति में नई राह तलाश रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने जमकर हल्ला बोला था। बीजेपी भी शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद महाराष्ट्र में नए दाव-पेंच लगाने को तैयार है। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 7 जनवरी को तकरीबन दो घंटे तक बैठक चली। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है। लेकिन इस मुलाकात से महाराष्ट्र में नए समीकरण की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीति गलियारे में  बीजेपी और  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। 

सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फड़नवीस ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद राज ठाकरे राजनीति में नई राह तलाश रहे हैं। वहीं बीजेपी भी शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद महाराष्ट्र में नए दाव-पेंच लगाने को तैयार है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने जमकर हल्ला बोला था। ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसराज ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो